फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   DM to support rural schools in polls

पंचायत चुनाव में ग्रामीण सहयोग दें ः डीएम

Thu, 19 Nov 2015 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Thu, 19 Nov 2015 01:03 AM IST
विज्ञापन
DM to support rural schools in polls
लोकतंत्र में कोई भी व्यक्ति हिंसा करके चुनाव नहीं जीत सकता है। चुनाव जीतने के लिए जनमानस में व्यक्ति को अपना विश्वास बनाना पड़ता है। पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने में लोग अपना अमूल्य योगदान करें। मतदाता सूची में यदि कोई गड़बड़ी है तो जानकारी दें।
विज्ञापन


 मतदाता सूची को तत्काल दुरूस्त कराया जाएगा। मतदाता सूची में गड़बड़ी से ही समस्या उत्पन्न होती है। उक्त बातें विकास खंड कोन के मल्लेपुर गांव में प्राथमिक विद्यालय हरसिंगपुर प्रथम में चौपाल के दौरान जिला मजिस्ट्रेट राजेश कुमार सिंह ने ग्रामीणों से कहीं।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि पंचायत चुनाव संपन्न कराने के लिए सबका सहयोग जरूरी है। उन्होंने कहा कि चुनाव में मतदाता पूर्णत: स्वतंत्र और निर्भिकता के साथ मतदान करें। मतदान के दौरान किसी के दबाव में नहीं आएं। उन्होंने कहा कि किसी भी गलत तरीके से मतदान नहीं करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


 स्वच्छ वातावरण में सभी मतदाताओं के मतदान के लिए जिला प्रशासन कटिबद्घ है। डीएम ने कहा कि ग्रामवासी चुनाव जैसे पुनीत कार्य में अपना सहयोग प्रदान करें। ग्रामीण एक मुकाम बनाए, गांव के विकास के लिए अत्यंत आवश्यक होता है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान आचार संहिता का पालन कराना सुनिश्चित करें। चुनाव में कोई व्यवधान होने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


डीएम ने कहा कि चुनाव के दौरान प्रत्याशी आयोग द्वारा निर्धारित सीमा में ही खर्च करें। इसके बाद विकास खंड कोन के ही प्राथमिक विद्यालय तिलठी, प्राथमिक विद्यालय अनुरूद्घपुर पुरबपट्टी, प्राथमिक विद्यालय सेमरा प्रथम में भी चौपाल लगा कर लोगों की समस्याएं सुनीं। साथ ही चुनाव के संबंध में ग्रामीणों को विस्तार से जानकारी दी। एएसपी सिटी अजय सिंह ने कहा कि चुनाव के दौरान हिंसा करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कहा कि थानाध्यक्ष क्षेत्र में पैनी नजर रखें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed