{"_id":"0a0e137ae77895f268b75a414ad1271d","slug":"dm-listen-the-villagers-problems-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत सेक्रेटरी को लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत सेक्रेटरी को लगाई फटकार
संवाददाता विंध्याचल।
Updated Mon, 25 Jan 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह ने विकास खंड सिटी के लोहिया गांव भवानीपुर में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। चौपाल में उन्होंने शासन की तरफ से संचालित योजनाओं का स्थलीय सत्यापन किया। निरीक्षण के दौरान समतलीकरण का कार्य नहीं कराने पर सेक्रेटरी अरूण कुमार मिश्रा को फटकार लगाई। इस दौरान उन्होंने मनरेगा कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने पंचायत सेक्रेटरी को पांच दिन के अंदर प्रोजेक्ट बनाकर मनरेगा के तहत ग्रामीणों को रोजगार प्रदान करने का निर्देश दिया। बीडीओ भावना यादव को जननी सुरक्षा के लाभार्थियों की पड़ताल करने को कहा कि लाभार्थियों को चेक मिलने के बाद खाते में धनराशि पहुंची है अथवा नहीं।
जिलाधिकारी ने सहायक तकनीकी से गांव में कार्ड होल्डर के बारे में विस्तार से जानकारी ली। कहा कि इन लोगों को 100 दिन का रोजगार देने के लिए कितने काम हो रहे हैं। उन्होंने गांव में बने सीसी रोड का निरीक्षण किया। अधीक्षण अभियंता को निर्देशित किया कि गांवों में विद्युत व्यवस्था को चुस्त दुरस्त बनाएं।
आंगनबाड़ी के निरीक्षण के दौरान डीएम ने कुपोषित और अतिकुपोषित बच्चों के बारे में जानकारी लेने के साथ ही धात्री महिलाओं पर विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया। डीएम ने वृद्धावस्था पेंशन की समीक्षा की । उन्होंनेे गांव में हैंडपंपों का स्थलीय निरीक्षण किया। हैंडपंप खराब मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने विभिन्न योजनाओं की समीक्ष्ाा की और आवयक निर्देश् दिए। चौपाल के दौरान एसडीएम सदर रविरंजन, खंड विकास अधिकारी, जिलापूर्ति अधिकारी अंजनी कुमार सिंह, समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र यादव सहित अन्य जनपदीय अधिकारी मौजूद रहे।