{"_id":"62cc7af03023205e2149ca6a","slug":"divisional-review-meeting-on-15-mirzapur-news-vns663510268","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडलीय समीक्षा बैठक 15 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडलीय समीक्षा बैठक 15 को
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडलायुक्त कार्यालय सभागार में 15 जुलाई को मंडलीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया है। बैठक की अध्यक्षता मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र करेंगे। यह जानकारी संयुक्त विकास आयुक्त सुरेश चंद्र मिश्र ने दी।
उन्होंने बताया कि 15 जुलाई को सुबह 10:30 से 12:30 बजे तक लघु सिंचाई, सिंचाई, विद्युत, लोक निर्माण विभाग, सेतु निगम, पशु पालन, कृषि, चिकित्सा स्वास्थ्य, पंचायती राज, ग्राम्य विकास, जल निगम, खाद्य एवं रसद, मत्स्य पालन, उद्यान विभागों के कार्यों की समीक्षा की जायेगी। दोपहर 12:30 से डेढ़ बजे तक समाज कल्याण, पिछड़ा वर्ग व दिव्यांगजन कल्याण विभाग, अल्प संख्यक कल्याण, महिला कल्याण, बाल विकास पुष्टाहार, वन, दुग्ध विकास, बेसिक शिक्षा, कौशल विकास, उद्योग, श्रम, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, खादी ग्रामोद्योग विभाग के कार्यों की समीक्षा की जाएगी। अपराह्न दो बजे से ढाई बजे तक कानून व्यवस्था और अपराह्न ढाई बजे से शाम साढ़े चार बजे तक कर एवं करेत्तर, भूतत्व एवं खनिकर्म, आईजीआरएस, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर आदि शिकायतों के निस्तारण में हुई प्रगति की समीक्षा की जाएगी। संयुक्त विकास आयुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से कहा है कि अपने-अपने विभाग से संबंधित प्रगति विवरण पुस्तिका बैठक सेे दो दिन पूर्व हर हाल में आयुक्त कार्यालय में उपलब्ध करा दें।