{"_id":"67eedfd2c1d4c64048069c73","slug":"divisional-hospital-is-behind-chc-in-medical-facilities-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-131808-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: चिकित्सा सुविधा में सीएचसी से भी पीछे है मंडलीय अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: चिकित्सा सुविधा में सीएचसी से भी पीछे है मंडलीय अस्पताल
विज्ञापन
मिर्जापुर। मेडिकल काॅलेज से संबद्धता के चार साल बाद भी मंडलीय अस्पताल स्वास्थ्य सुविधाओं के मामले में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों से भी कमतर है। इंडियन पब्लिक हेल्थ स्टैंडर्ड के मानक की जांच करने आई केंद्रीय टीम ने मंडलीय अस्पताल को मात्र 45.24 नंबर दिया है जबकि सीएचसी लालगंज की व्यवस्था की सराहना की है। हालांकि सीएचसी को कोई नंबर नहीं दिए गए लेकिन वहां की सुविधा पर संतोष जताया गया है।
फरवरी में केंद्रीय की नेशनल हेल्थ सिस्टम रिसोर्स सेंटर (एनएचएसआरसी) की सात सदस्यीय टीम निरीक्षण करने आई थी। टीम ने इंडियन पब्लिक हेल्थ स्टैंडर्ड मानक के हिसाब से अस्पतालों में उपलब्ध सुविधाओं की जांच की थी। निरीक्षण के दौरान मंडलीय अस्पताल के सीसीयू में वेंटीलेटर की सुविधा बेहतर नहीं पाई गई थी। इसके अगले दिन टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के बाद टीम ने मंडलीय अस्पताल को सिर्फ 45.24 प्रतिशत नंबर दिए। वहीं, लालगंज सीएचसी में उपलब्ध संसाधनों के आधार पर मंडलीय अस्पताल की तुलना में बेहतर बताया है। हालांकि लालगंज सीएचसी को रिपोर्ट में नंबर नहीं दिए गए।
वहीं, मंडलीय अस्पताल को प्रशासनिक कार्यों और प्रशिक्षण में 57 प्रतिशत, मानव संसाधन में 54, डायग्नोटिक में 34 प्रतिशत, निर्माण में 58 प्रतिशत, दवा उपलब्धता में 32 प्रतिशत, स्वास्थ्य सेवा में 49 प्रतिशत नंबर दिए गए हैं। सीएचसी लालगंज सीएचसी के निरीक्षण में बताया गया कि वहां रोज 100 से 150 मरीज आते हैं। डाक्टर और कर्मचारी तो हैं लेकिन डिजिटल एक्सरे और ईसीजी समेत जांच के अन्य उपकरणों की जरूरत है। इससे व्यवस्था और बेहतर हो जाएगी।
विज्ञापन
........................................................
इमरजेंसी को सिर्फ चार प्रतिशत नंबर
मिर्जापुर। टीम ने निरीक्षण के बाद मंडलीय अस्पताल की इमरजेंसी को सिर्फ चार प्रतिशत नंबर दिया है। वहीं, डायलिसिस को नौ प्रतिशत, जनरल ओटी को 100 प्रतिशत, आई ओटी को 25 प्रतिशत, डेंटल, मेडिसिन और ईएनटी विभाग को 100 प्रतिशत नंबर मिले हैं।
..........................................
एनएचएसआरसी टीम के सदस्य सीएचसी लालगंज के निरीक्षण के दौरान संतुष्ट थे। जांच रिपोर्ट में सीएचसी को कोई नंबर तो नहीं दिए गए लेकिन डिजिटल एक्सरे, ईसीजी आदि सुविधा बढ़ाने का निर्देश दिया है। वहीं, मंडलीय अस्पताल को 45 प्रतिशत नंबर मिले है। सीएचसी में डिजिटल एक्सरे की सुविधा जल्द मिलेगी। - डाॅ. सीएम वर्मा, सीएमओ
.............................
केंद्रीय टीम की जांच के बाद जो सुझाव आए हैं, उन पर काम चल रहा है। सुझाव के अनुसार अस्पताल में सुविधाओं को बेहतर बनाया जा रहा है। - डाॅ. एसके श्रीवास्तव, सीएमएस, मंडलीय अस्पताल