फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Divisional Commissioner angry on District Program Officer Bhadohi

Mirzapur News: जिला कार्यक्रम अधिकारी भदोही पर मंडलायुक्त नाराज

Thu, 18 May 2023 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 May 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Divisional Commissioner angry on District Program Officer Bhadohi
मिर्जापुर। पथरहिया स्थित मंडलायुक्त कार्यालय के सभागार में बुधवार को मंडलायुक्त डाॅ. मुथुकुमार स्वामी बी. ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर विभागीय कार्यों की समीक्षा की। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान सैम बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार के लिए किए गए कार्यों की जानकारी न देने पर भदोही के जिला कार्यक्रम अधिकारी से उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। साथ ही निर्देश दिया कि विद्यालय के सभी शून्य से 5 वर्ष तक के बच्चों, बालिकाओं, किशोरियों, उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच के लिए शिविर लगाएं। उन्होंने जांच के साथ ही दवा भी वितरित करने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को अगली बैठक में सभी तरह की सूचना के साथ मौजूद रहने का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन

इसी प्रकार जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भदोही से स्कूल जाने वाली किशोरियों के बारे में सूचना नहीं दे पाने और उनके स्वास्थ्य में सुधार के लिए कोई कार्य नहीं किए पर मंडलायुक्त ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने चेतावनी देते हुए निर्देश दिया कि एक सप्ताह के अंदर सूचना बाल विकास व स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराएं। उन्होंने सभी किशोरी व बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कराकर जरूरी दवाएं वितरित कराने का भी निर्देश दिया। मंडल के तीनों जिलों में चिन्हित एक-एक माडल ग्राम सभा की समीक्षा के दौरान मिर्जापुर के ग्राम सभा करनपुर में स्वास्थ्य शिविर लगाकर बच्चों, किशोरियों तथा गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच कराकर दवाएं वितरित किए जाने की जानकारी दी गई। मंडलायुक्त ने अन्य जिलों के अधिकारियों को भी इसी तरह से शिविर लगाकर बच्चों, किशोरियों व गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच कराकर दवाएं वितरित कराने का निर्देश दिया। कहा कि कुपोषित बच्चों, एनीमिक और कम वजन की गर्भवती महिलाओं व बालिकाओं के परिवारों को योजना से लाभान्वित कराएं। यूनिसेफ के मंडलीय समन्वयक से मंडलायुक्त ने कहा कि मंडल में आशा वर्कर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं एएनएम के माध्यम से सैम, उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराएं। साथ ही ई-कवच पर फीडिंग के लिए प्रशिक्षण की कार्ययोजना बनाकर एक सप्ताह के अंदर मुख्य विकास अधिकारी को उपलब्ध कराएं। मंडलायुक्त ने उप निदेशक पंचायती राज और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को प्रत्येक आशा वर्कर को वजन मशीन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। ताकि महिलाओं और बच्चों का वजन किया जा सके। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सोनभद्र, व भदोही, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उप निदेशक पंचायती राज, संयुक्त विकास आयुक्त, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं तथा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed