फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   dividers missing on highway in mirzapur danger of accident

Mirzapur News: हाईवे पर दो किमी में लगे सैकड़ों डिवाइडर गायब, दुधनाथ तिराहा से अष्टभुजा मार्ग पर हादसे का खतरा

Sun, 03 Mar 2024 03:46 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 03 Mar 2024 03:46 PM IST
सार

Mirzapur News: मिर्जापुर के इस मार्ग पर कई बार तो हादसा होने पर टूट जाने पर वहां से डिवाइडर को हटाया जाता है, फिर वहां डिवाइडर नहीं लगाया जाता है। कई जगहों पर डिवाइडर को निकाल लिया गया है। स्थानीय लोगों की मानें तो नशेड़ी किस्म के लोग डिवाइडर की चोरी कर रहे हैं।

विज्ञापन
dividers missing on highway in mirzapur danger of accident
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाईवे और चौड़े मार्गों पर डिवाइडर इसलिए लगाया जाता है कि गाड़ियां अपने साइड से चले और किसी प्रकार की कोई बाधा न उत्पन्न हो सके, पर मिर्जापुर नगर से विंध्याचल की ओर जाने वाले हाईवे मार्ग पर दो किमी मार्ग में लगे सैकड़ों डिवाइडर को उखाड़कर चोर चोरी कर ले गए। डिवाइडर चोरी की घटना पिछले कई माह से जारी है, जिस कारण दो किमी के दायरे में नाम मात्र के ही डिवाइडर बचे हैं।

विज्ञापन


विंध्याचल जाने वाले मार्ग पर दुधनाथ तिराहा से अष्टभुजा डांक बंगले के नीचे तक सड़क पर लगभग दो किमी के क्षेत्र में डिवाइडर लगा है। लोहे का डिवाइडर सड़क के बीच में लगा है। साथ ही सड़क किनारे की ओर भी लगा है। दूधनाथ तिराहा से अष्टभुजा तक सगरा, अटल चौराहा, अमरावती, बड़े बगीचा, कालीखोह, शिवपुर आदि स्थान पड़ते हैं। इस दो किमी के दायरे में लोहे के डिवाडडर लगे हैं। इस बीच लगभग 60 प्रतिशत बैरियर चोरी हो गए हैं। सड़क किनारे जहां पर घनी बस्ती है, वहां पर तो ये डिवाइडर बचे हैं, पर जहां बस्ती नहीं है, वहां के डिवाइडर गायब हैं।
विज्ञापन


बड़ी बात यह है कि सड़क के बीच लगे डिवाइडर भी चोरी हो गए हैं। कई स्थानों पर सड़क के बीच से डिवाइडर लापता हैं। कई बार तो हादसा होने पर टूट जाने पर वहां से डिवाइडर को हटाया जाता है, फिर वहां डिवाइडर नहीं लगाया जाता है। कई जगहों पर डिवाइडर को निकाल लिया गया है। स्थानीय लोगों की मानें तो नशेड़ी किस्म के लोग डिवाइडर की चोरी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैरत करने वाली बात यह है कि सड़क पर सुरक्षा के लिए लगे डिवाइडर चोरी हो जा रहे है। ये सिलसिला काफी समय से जारी है, पर इस पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। थानाध्यक्ष दयाशंकर ओझा ने बताया कि जानकारी कर छानबीन की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed