फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   District level selection trials will be held on 21st and Mandal level selection trials will be held on 25-26th

Mirzapur News: 21 को जिला और 25-26 को होगा मंडल स्तरीय चयन-ट्रायल

Tue, 05 Aug 2025 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
District level selection trials will be held on 21st and Mandal level selection trials will be held on 25-26th
मिर्जापुर। राज्य कर्मचारी के खेल विकास व शारीरिक संवर्धन के लिए शासन द्वारा निर्धारित 18 खेलों में जिला, मंडल व प्रदेश स्तरीय सिविल सर्विसेज चयन-ट्रायल का आयोजन होना है। इसके लिए चयन-ट्रायल की तारीख को बदल दी गई है। पहले जिलास्तरीय चयन-ट्रायल आठ अगस्त को होना था। अब 21 अगस्त हो होगा। मंडल स्तरीय चयन-ट्रायल 12-13 अगस्त को होना था। जो अब 25 व 26 अगस्त हो होगा। जिला व मंडल स्तरीय चयन-ट्रायल 11 बजे स्पोर्टस स्टेडियम भिस्कुरी पहाड़ी पर होगा। क्रीड़ा अधिकारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि सिविल सर्विसेज में ऑटोनामस बाडी जैसे परिषद, बोर्ड, नगर निगम, पंचायत, पुलिस विभाग के कर्मचारी, अध्यापक भाग नहीं लेंगे। सिविल सर्विसेज चयन-ट्रायल में पूर्णरूप से सरकारी कर्मचारी भाग लेंगे। बताया कि टेनिस, वॉलीबॉल, तैराकी, बास्केटबॉल, बैडमिंटन , टेबल-टेनिस, कबड्डी, शतरंज, भारोत्तोलन, एथलेटिक्स, फुटबाल, कैरम, ब्रिज, कुश्ती, पावरलिफ्टिंग, क्रिकेट, हॉकी व खो-खो के लिए चयन-ट्रायल होगा। तीन व चार सितंबर को प्रदेश स्तरीय चयन-ट्रायल अलग-अलग खेल के लिए अलग-अलग जिलों में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed