{"_id":"5eb43d2e8ebc3e906f64ab3e","slug":"district-agriculture-officer-has-become-a-officer-in-chief-mirzapur-news-vns523756392","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला कृषि अधिकारी बने लाइजन आफीसर.","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला कृषि अधिकारी बने लाइजन आफीसर.
विज्ञापन
मिर्जापुर। कोरोना कोविड- 19 के पर्यवेक्षण के लिए उत्तर प्रदेश शासन ने तीन प्रशासनिक अधिकारियों को विंध्याचल मंडल में भेजा है। ये अधिकारी यहां उपस्थित रहकर कोरोना की रोकथाम के लिए किये जा रहे कार्यों का पर्यवेक्षण करेंगे। इसमें मिर्जापुर के लिए नामित रविशंकर गुप्त के लिए जिला कृषि अधिकारी को लाइजन अधिकारी बनाया गया है।
शासन की ओर से आबकारी विभाग के विशेष सचिव ईश्वरी प्रसाद पांडेय, कृषि उत्पादन शाखा के विशेष सचिव रविंशंकर गुप्त तथा स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन के विशेष सचिव अजय कुमार अवस्थी को भेजा गया है। ये अधिकारी मंडलायुक्त के अधीन रहकर उनका सहयोग करेंगे। मंडलायुक्त प्रीति शुक्ला ने बताया कि रविशंकर गुप्त को मिर्जापुर, ईश्वरी प्रसाद पांडेय को सोनभद्र तथा अजय कुमार अवस्थी को भदोही जिला आवंटित किया गया है। वे संबंधित जिले में एक सप्ताह तक प्रवास कर जिले में संचालित कम्युनिटी किचन, शेल्टर होम, अन्य प्रदेशों से लौटने वाले प्रवासी मजदूरों की समस्त व्यवस्थाएं, क्वारंटाइन सेंटर्स की व्यवस्था तथा कोविड- 19 को रोकने के लिए शासन के निर्देशों के अनुपालन सुनिश्चित कराकर प्रतिदिन उनको रिपोर्ट करेंगे। इस संबंध में जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल ने एक पत्र जारी करते हुए जिला कृषि अधिकारी पवन कुमार प्रजापति को रविशंकर गुप्ता के लाइजन आफीसर के रूप में तैनात किया है। रविशंकर गुप्त मिर्जापुर में पर्यवेक्षण के लिए नामित किए गए हैं।