{"_id":"60e488ad8ebc3ec770067e6e","slug":"distressed-students-expressed-their-anger-police-arrived-mirzapur-news-vns5990137105","type":"story","status":"publish","title_hn":"परेशान छात्र-छात्राओं ने जताया आक्रोश, पुलिस पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परेशान छात्र-छात्राओं ने जताया आक्रोश, पुलिस पहुंची
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समसपुर स्थित एपेक्स इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एवं हॉस्पिटल समसपुर चुनार के छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को हॉस्पिटल कैंपस में प्रदर्शन कर हाउस वार्डन पर उत्पीड़न और प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया। छात्र- छात्राओं ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत की है। धरना प्रदर्शन की खबर लगते ही कोतवाल गोपालजी गुप्ता ने एपेक्स इंस्टीट्यूट के छात्र छात्राओं से वार्ता कर उनकी समस्याओं को सुना। साथ ही मौके पर पहुंचे एपेक्स इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर डॉ. स्वरूप पटेल से छात्र-छात्राओं की मांगों पर अमल करने के लिए कहा।
प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों ने कहा कि बीएमएस 2018-19 बैच का पंजीकरण व वार्षिक परीक्षाएं नहीं कराई गईं। उनकी मांग है कि एपेक्स आयुर्वेदिक कॉलेज से हम सभी छात्र-छात्राओं का अन्यत्र कालेज के लिए ट्रांसफर कर दिया जाय। निदेशक डॉ. स्वरूप पटेल ने छात्र-छात्राओं को आश्वासन दिया कि निदेशालय को पत्र लिखने के साथ ही उनके हित के लिए उन्हें किसी अन्य आयुर्वेदिक कालेज में स्थानांतरित करने के संबंध में भी पत्र लिखा जाएगा। जिसके बाद धरना प्रदर्शन समाप्त हुआ। इस दौरान अनूप सिंह, गौरव राय, अंशु, दिव्यांजलि सिंह, देवेश, शालिनी सिंह, नीलम यादव, मुस्कान साहू व कृति तिवारी सहित सैकड़ों छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।