फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Dispute between two parties under the influence of alcohol, rumor of firing

Mirzapur News: शराब के नशे में दो पक्षों विवाद, गोली चलने की अफवाह

Wed, 31 Jan 2024 03:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
Dispute between two parties under the influence of alcohol, rumor of firing
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के गणेशगंज में पंडित की गली के पास सोमवार की रात दो पक्षों में विवाद के बाद मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान फायरिंग किए जाने की सूचना सोशल मीडिया पर फैलने लगी। जिसके बाद पुलिस सक्रिय हुई। कटरा कोतवाली पुलिस और सीओ सिटी रात में मामले की छानबीन में जुटे रहे। इसके बाद पता चला कि शराब के नशे में दो पक्षों में विवाद हुआ। विवाद में किसी ने फायरिंग होने की अफवाह फैला दी। पुलिस दोनों पक्ष के लोगों का मेडिकल कराने के बाद तहरीर के आधार पर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

सोमवार की रात गणेशगंज मोहल्ले में दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के बाद सोशल मीडिया पर व्यापारी पर फायरिंग किए जाने की सूचना प्रसारित होने लगी। इस पर कटरा कोतवाली पुलिस सक्रिय हुई। सीओ सिटी मनोज गुप्ता के साथ कटरा कोतवाल अजय सेठ मामले की जांच में जुटे। कटरा कोतवाल अजय सेठ ने बताया कि रात को रवि सोनी अपने एक साथी के साथ बैग लेकर बाइक से जा रहे थे। रास्ते में संजय साहू खड़े थे। बैग से उनको टक्कर लग गई। इस पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। उन्होंने बताया कि दोनाें पक्ष के लोग शराब के नशे में थे और नशे में मारपीट की। गोली चलने की बात अफवाह है। रात में हुई मारपीट के मामले में संजय साहू के पक्ष के सुधीर चौधरी का मंडलीय अस्पताल में मेडिकल कराया गया। मंगलवार को रवि सोनी का भी मेडिकल कराया गया। सुधीर चौधरी ने चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। रवि सोनी ने भी तहरीर दी है। दोनों पक्ष की तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। एएसपी सिटी नितेश सिंह ने बताया कि सोमवार को रात में सूचना मिली कि कुछ लोगाें के बीच विवाद हुआ है। वहां पुलिस पहुंची तो सुधीर चौधरी ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर विवाद है। उसे चोट लगी है और अस्पताल ले जाया गया। गोली चलने की बात असत्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed