फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Dispose of pension case of deceased employees

दिवंगत कर्मचारियों के पेंशन प्रकरण का निस्तारित करें

Thu, 10 Jun 2021 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Dispose of pension case of deceased employees
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष जे एन तिवारी ने बुधवार को संयुक्त परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की। उन्होंने सरकार से मांग की कि कोरोना संक्रमण से दिवंगत हुए कर्मचारियों के पेंशन प्रकरणों को तत्काल निस्तारित किया जाए। उन्होंने कहा कि ऐसे पेंशन प्रकरणों का निस्तारण 15 दिन के अंदर अवश्य कर दिया जाए। ग्रेच्युटी का भुगतान भी 15 दिन के अंदर सुनिश्चित किया जाए। मृतक परिवार के आश्रित को नौकरी देने की समय सीमा भी समय बद्ध करने की मांग की गई है। प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से यह भी मांग किया है कि कोरोना संक्रमण के कारण मरने वाले सभी कर्मचारियों के परिवार को अनुग्रह राशि उपलब्ध कराई जाए ताकि आश्रित परिवार को आर्थिक संबल मिल सके। इस वर्चुअल बैठक में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के महामंत्री निरंजन कुमार श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव रेनू मिश्रा, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश पांडेय, एसएन मिश्रा, एपी दीक्षित, टीडी राव, नारायण जी दुबे, त्रिलोकी व्यास,वित्त मंत्री अजय लक्ष्मी यादव, श्वेता शुक्ला, संगठन मंत्री राजेश श्रीवास्तव, विकास सिंह, मीडिया प्रभारी राजेश निराला, सांस्कृतिक मंत्री कविता सिंह राजपूत, कुसुम लता यादव , अनूप कुशवाहा सहित कई पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed