Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   dilapidated wall of community hall collapsed after hit by thresher killing young girl dead body recovered

UP: थ्रेसर से सामुदायिक भवन की जर्जर दीवार गरी, बालिका की दबकर मौत; 20 मिनट बाद निकाली गई लाश

Wed, 07 Jan 2026 07:30 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 07 Jan 2026 07:30 PM IST
विज्ञापन
dilapidated wall of community hall collapsed after hit by thresher killing young girl dead body recovered
शिखा की फाइल फोटो और माैजूद महिलाएं। - फोटो : संवाद

संतनगर थाना क्षेत्र के खनवर मझारी गांव में ट्रैक्टर में थ्रेसर जोड़ते समय वह सामुदायिक भवन की जर्जर दीवार से छू गया। इससे दीवार गिर गई और वहीं खेल रही बालिका की मलबे में दबने से मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि पिता की तहरीर पर ट्रैक्टर मालिक हेमचंद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कार्रवाई की जा रही है। उधर, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि जर्जर चहारदीवारी के ध्वस्तीकरण के लिए कई बार पत्र दिया गया था।

विज्ञापन


गांव निवासी रविंद्र कुमार का आरोप है कि उसकी बेटी शिखा (7) बुधवार को सामुदायिक भवन के पास बाहर की ओर खेल रही थी। इसी बीच एक व्यक्ति सामुदायिक भवन के सामने खड़े थ्रेसर को जोड़ने के लिए ट्रैक्टर लेकर पहुंचा। ट्रैक्टर से थ्रेसर जोड़ते समय पीछे होते समय थ्रेसर जर्जर दीवार से छू गया। 

विज्ञापन
Trending Videos

परिजनों में मचा कोहराम

dilapidated wall of community hall collapsed after hit by thresher killing young girl dead body recovered
मलबा हटाते लोग। - फोटो : संवाद

इससे दूसरी तरफ खेल रही बालिका पर दीवार गिर गई। दीवार गिरने की आवाज सुनकर पंचायत सहायिका सविता चीखते-चिल्लाते घटनास्थल पर पहुंची। चीख पुकार सुनकर पास-पड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंचे। दीवार के नीचे दबी शिखा को बाहर निकालकर अपने निजी साधन से पटेहरा पीएचसी ले गए। वहां डाॅ. राजकुमार ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

पिता की तहरीर पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई। शिखा अपने एक भाई और एक बहन में सबसे बड़ी थी। वह पथरौर कंपोजीट विद्यालय पथरौर में कक्षा एक की छात्रा थी। पुत्री की मौत से पिता रविंद्र कुमार, माता सरिता का रो-रोकर हाल बेहाल है। 

थानाध्यक्ष राजेश राम ने बताया कि दीवार गिरने से दबकर बालिका की मौत हो गई। रविंद्र कुमार की तहरीर पर ट्रैक्टर मालिक हेमचंद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

वर्ष 2020 में बना था भवन और चहारदीवारी की दीवार
खनवर मझारी गांव में वर्ष 2020 में सामुदायिक भवन व चहारदीवारी का निर्माण कराया गया था। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि पांच साल में ही चहारदीवारी के साथ-साथ भवन भी जर्जर हो गया है। इसके ध्वस्तीकरण के लिए पत्र दिया गया था। इसी भवन में पंचायत सहायक अपना कार्य करती हैं। भवन की दीवारें भी खिसक रही हैं। आधी से ज्यादा चहारदीवारी गिर चुकी थी। जितना हिस्सा था वो बिलकुल जर्जर हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed