फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Dih Baba complex resonates with Kajri songs; women showcase talent in Mehendi competition.

Mirzapur News: कजरी गीतों से गूंजा डिह बाबा परिसर, मेहंदी प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा

Fri, 21 Aug 2026 01:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Dih Baba complex resonates with Kajri songs; women showcase talent in Mehendi competition.
भारत विकास परिषद की ओर से बैकुंठपुर स्थित डिह बाबा परिसर में बृहस्पतिवार को कजरी महोत्सव और मेहंदी रचो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कजरी गीतों की रंगारंग प्रस्तुतियों से परिसर संगीतमय हो उठा। महिलाओं ने पारंपरिक कजरी गीतों की प्रस्तुति देकर लोक संस्कृति की छटा बिखेरी। मेहंदी प्रतियोगिता में महिलाओं ने एक-दूसरे के हाथों पर आकर्षक मेहंदी रचकर अपनी कला और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में बच्चों और महिलाओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता विशेष आकर्षण का केंद्र रही। प्रतिभागियों ने लोक परंपराओं से जुड़े गीत-संगीत और मेहंदी कला के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाई। इस अवसर पर भारत विकास परिषद शाखा नरायनपुर की अध्यक्ष डॉ. पूनम सिंह, संयोजक नंदिनी जायसवाल समेत परिषद के पदाधिकारी और सदस्य और बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed