फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   DIG awarded citation to policemen

डीआईजी ने पुलिसकर्मियों को प्रदान किया प्रशस्ति पत्र

Thu, 23 Jun 2022 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
DIG awarded citation to policemen
मिर्जापुर। समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस), पीजी पोर्टल, मुख्यमंत्री, ऑनलाइन व हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने में भदोही को प्रदेश में प्रथम स्थान मिला है। ऐसा करने और कई मामलों का खुलासा करने पर भदोही पुलिस को डीआईजी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इसके अलावा भदोही पुलिस को डाफी टोल प्लाजा पर काजू लदे ट्रक लूट मामले में भी प्रशस्ति पत्र मिला है। एक जनवरी 2022 की रात में डाफी टोल प्लाजा पर काजू लदे ट्रक के चालक ओमप्रकाश उर्फ संतोष की हत्या कर दी गई थी। लूट और हत्या का मुकदमा लंका थाना वाराणसी में दर्ज था। जिसका खुलासा भदोही की एसओजी, सर्विलांस और स्वाट टीम ने किया। टीम ने कंधिया फाटक धनापुर मार्ग पर थाना चौरी क्षेत्र से ट्रक बरामद कर आरोपी अमृत लाल यादव को गिरफ्तार किया। डीआईजी ने कहा कि अधिकारियों व कर्मचारियों के उत्साहवर्धन व भविष्य में अच्छे कार्यों के लिए प्रेरणा स्वरूप प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है। इसमें प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार सिंह, आरक्षी रमेश विश्वकर्मा, महिला आरक्षी जानकी सिंह, आरक्षी मनोज कुमार, महेंद्र कुमार यादव, सदानंद आईजीआरएस सेल जनपद भदोही व प्रभारी निरीक्षक, गगन राज सिंह, प्रभारी उप निरीक्षक विनोद कुमार दुबे (स्वाट), आरक्षी नरेंद्र सिंह, सर्वेश राय, नागेंद्र यादव आदि को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed