फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Dietetician's OPD opens to help patients improve their health with dietary advice

Mirzapur News: खानपान की सलाह से मरीज सुधार सकेंगे सेहत, खुली डायटिशीयन की ओपीडी

Thu, 12 Feb 2026 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Dietetician's OPD opens to help patients improve their health with dietary advice
मंडलीय अस्पताल के ओपीडी बैठी डाय​टिशीयन ज्योति सिंह। स्रोत- संवाद
मिर्जापुर। मंडलीय अस्पताल में बीपी, शुगर आदि बीमारियों से पीडि़त मरीज अब डायटीशियन से सलाह लेकर सेहत सुधार सकते हैं। 112 नंबर में डायटीशियन की ओपीडी खुल गई है। यहां डायटीशियन मरीज को खानपान से सेहत व स्वास्थ्य सुधारने के बारे में बताएंगी। साथ ही मोटापा कम करने की भी सलाह दी जाएगी। ओपीडी में डाॅक्टर पर्ची पर दवा लिखने के साथ खानपान के बारे में भी बताते हैं। ओपीडी में मरीजों की भीड़ के चलते डॉक्टर खान-पान के बारे में बहुत गहराई से नहीं बता पाते हैं। इसके लिए अब मंडलीय अस्पताल की ओपीडी में डायटिशीयन कक्ष खुल गया है। प्रथम तल पर फिजियाथेरेपी विभाग के पस 112 नंबर कमरे में डायटिशीयन ओपीडी है। डायटिशीयन ज्योति सिंह ने बताया कि आजकल गलत खानपान और व्यस्त जीवन शैली के कारण डायबिटीज, बीपी, फैटी लीवर जैसी बीमारियां और मोटापा बहुत ही सामान्य हो गया है। इसमें आहार का एक मुख्य भूमिका होती है, इसलिए संतुलित आहार सही जानकारी होना बहुत ही आवश्यक है। साथ ही गर्भावस्था या बच्चों के विकास के लिए हाई प्रोटीन, कैल्शियम आयरन, जैसे पोषक तत्वों को भोजन में शामिल कैसे करना है। इसके लिए डाइटिशियन की सलाह बहुत ही महत्वपूर्ण हो जाती है। स्वस्थ शरीर के लिए कैसा आहार अपनाएं। इस बारे में मरीजों व आने वाले लोगों को बताया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed