फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   died after run over by a truck

ट्रक से कुचलकर दो की मौत

Mon, 02 Jan 2017 12:38 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Mon, 02 Jan 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
died after run over by a truck
The truck crushed child in varanasi - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
वाराणसी से सहपाठियाें के साथ नववर्ष के पहले दिन लखरनिया दरी पयर्टन स्थल पर पिकनिक मनाने जा रहे बाइक सवार तीन छात्रों को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में एक की घटना स्थल पर तथा दूसरे की ट्रामा सेंटर ले जाते समय मौत हो गई। उनका तीसरा साथी ट्रामा सेंटर में गंभीर हाल में भर्ती है। हादसा अहरौरा थाना क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर बिल्लोकुंड मोड़ के पास रविवार की शाम चार बजे हुआ।  

वाराणसी के रोहनिया निवासी नंदू यादव का पुत्र प्रीतम यादव (22) अपने साथी रोहनिया इलाके के शहाबाबाद निवासी रंजीत (20) और टेढ़िया के पारस के पुत्र दया बिंद के साथ एक ही बाइक से लखनिया दरी पिकनिक मनाने जा रहे थे। उसके साथ ही दूसरी बाइक पर अन्य तीन सहपाठी थे, जो लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष के छात्र हैं। प्रीतम जैसे बाइक लेकर लखनिया दरी मोड़ के पास पहुंचा कि तभी पीछे से आ रहे दस चक्का ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दिया। इससे प्रीतम समेत तीनों छात्र सड़क के दूसरी ओर बीचों बीच गिर पड़े।
विज्ञापन


सोनभद्र से वाराणसी जा दूसरा तेज रफ़्तार ट्रक ने उन पर से गुजर गया। हादसे में प्रीतम की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। समाचार कवरेज करने जा रहे पत्रकारों ने इसकी सूचना तत्काल अहरौरा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अन्य दो साथियों को सीएचसी अहरौरा भेजवाया। जहां से चिकित्सक ने घायलों को वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। इलाज के लिए 108 नंबर एंबुलेंस दोनों घायलों को ट्रामा सेंटर ले जा रही थी कि रास्ते में दया बिंद ने दम तोड़ दिया। रंजित को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed