फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Dhab area roads will be wide

Mirzapur News: ढाब क्षेत्र की सड़कें होंगी चौड़ी

Sat, 22 Jul 2023 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jul 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Dhab area roads will be wide
मिर्जापुर। केंद्रीय उद्योग एवं वाणिज्य राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल के पत्र के आधार पर ढाब क्षेत्र के धरमरपुर से गांगपुर घाट तक की सड़कें चौड़ी की जाएंगी। इसके लिए लोक निर्माण विभाग खंड दो के अधिशासी अभियंता ने उप जिलाधिकारी चुनार को पत्र लिखकर क्षेत्र में पड़ने वाले 8 ग्राम पंचायतों में अध्याप्ति एवं सीमांकन की प्रक्रिया पूरी करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन




केंद्रीय मंत्री ने क्षेत्र का दौरा करने और क्षेत्रीय जनता की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए अगस्त 2022 में तत्कालीन लोक निर्माण विभाग के मंत्री जितिन प्रसाद को पत्र लिखा था। उसमें उन्होंने कहा था कि गंगा में जब बाढ़ आती है तो गंगा एवं जरगो नदी के बीच पड़ने वाले ढाब क्षेत्र के बगही एवं चंदापुर न्याय पंचायत के दर्जनों गांवों में पानी आ जाता है और उनका संपर्क टूट जाता है। इसलिए यदि राष्ट्रीय राजमार्ग सात के मार्ग को एक मीटर ऊंचा और चौड़ा कर दिया जाए तो इस समस्या का सदैव के लिए निदान हो जाएगा। उन्होंने परस बंधा शिवपुर वाया बघेड़ी गांगपुर तक मार्ग को चौड़ा कराने को भी कहा था। साथ ही बीच में पड़ने वाले बघेडी़, बघेडा़, रामरायपुर शिवपुर,बगही, नियामतपुर, धरमरपुर, गांगपुर की सड़कों को भी चौड़ा करने को कहा था। अनुप्रिया के पत्र का संज्ञान लेते हुए सरकार की तरफ से जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। इस पर लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड दो के अधिशासी अभियंता ने उप जिला अधिकारी को पत्र लिखकर अध्याप्ति एवं सीमांकन की प्रिक्रिया पूरी करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed