{"_id":"6075dc778ebc3ecbe12980c9","slug":"devotees-will-be-able-to-worship-mother-vindhyavasini-online-throughout-navratri","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र भर मां विंध्यवासिनी का ऑनलाइन दर्शन पूजन कर सकेंगे भक्त, तैयारियों में जुटा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र भर मां विंध्यवासिनी का ऑनलाइन दर्शन पूजन कर सकेंगे भक्त, तैयारियों में जुटा प्रशासन
Tue, 13 Apr 2021 11:31 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 13 Apr 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
vindhyavasini mandir mirzapur
- फोटो : vindhyavasini mandir mirzapur
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमण से बचते हुए भक्त नवरात्र भर मां विन्ध्यवासिनी का ऑनलाइन दर्शन पूजन कर सकेंगे। इसके लिए जिला प्रशासन व्यवस्था में जुट गया है। इस बारे में मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने मंगलवार की रात श्री विंध्य पंडा समाज के पदाधिकारियों के साथ प्रशासनिक भवन में बैठक कर विस्तार से चर्चा की। विंध्यवासिनी मंदिर पर झांकी के पास कैमरा लगाने की तैयारी है।
कमिश्नर ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा तैयार वेबसाइट के माध्यम से देश-विदेश मैं बैठे भक्त मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन कर सकेंगे। इस दौरान बैठक में उपस्थित पंडा समाज के लोगों ने इस बात का विरोध किया लेकिन मंडलायुक्त और जिलाधिकारी ने इसे पालन कराने के लिए कहा। नई व्यवस्था के लागू होते ही श्रद्धालु घर बैठे ही मां का दर्शन पूजन कर सकेंगे।
आज से ड्यूटी पॉइंट मैं खुद चेक करूंगा: कमिश्नर
प्रशासनिक दावे के विपरीत नवरात्र के प्रथम दिन सुबह पूरी व्यवस्था ध्वस्त हो गई। हजारों की संख्या में मंदिर परिसर में पहुंचे भक्त सामाजिक दूरी तो दूर तिल रखने तक की जगह नहीं दिखी। कोरोना काल मे इस प्रकार की लापरवाही पर कमिश्नर योगेश्वर राम मिश्र ने मातहतों की जमकर क्लास ली।
विज्ञापन
इस अव्यवस्था के पीछे एक कारण यह भी रहा कि प्रशानिक कर्मी समय से ड्यूटी पॉइंट पर नहीं पहुंचे। मंडलायुक्त ने इसे गंभीरता से लेते हुए जिम्मेदार अधिकारियों को फटकार लगाई। साथ ही बुधवार से स्वयं ड्यूटी पॉइंट चेक करने का निर्णय लिया है। इससे प्रशानिक महकमे में खलबली मची है।