मिर्जापुर। पुण्यतिथि पर शनिवार कचहरी वाले बाबा का वार्षिक शृंगार किया गया। इस दौरान दिनभर आश्रम में भक्तों का तांता लगा रहा। दर्शन-पूजन के साथ ही श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर कचहरी स्थित आश्रम में बाबा की खाट और उनकी समाधि स्थल को फूलों से भव्य रुप से सजाया गया था। बाबा का दर्शन कर श्रद्धालु निहाल हो रहें थे। आश्रम में दिनभर भजन और कीर्तन से वातावरण भक्तिमय बना रहा। बता दें कचहरी वाले बाबा एक आध्यात्मिक पुरुष थे, न कि कोई राजसत्ता वाले, उन्हें लोग भगवान का स्वरूप मानते हैं, वह अपनी आंतरिक आध्यात्मिकता के लिए जाने जाते थे, लोगों अनुसार बाबा सांसारिक आकर्षणों से मुक्त एक साधक थे। बाबा के अनुयायी बाबा को श्री श्री 1008 महाराजाधिराज चक्रवर्ती सम्राट की संज्ञा प्रदान किए थे। आश्रम को अमरगढ़ किला महाराज के नाम से पुकारते हैं। जो उनके प्रति उनकी गहरी श्रद्धा को दर्शाता है।