फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Devotees reach Mother Vindhyavasini Dham

मां विंध्यवासिनी धाम पहुंचे श्रद्धालु

Tue, 25 May 2021 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Devotees reach Mother Vindhyavasini Dham
विंध्याचल। वैशाख मास चतुर्थी पर काफी संख्या में श्रद्धालु मां विंध्यवासिनी दरबार पहुंचे। कोरोना कर्फ्यू के कारण माता का दरबार बंद रहा। बच्चों का मुंडन कर मंदिर तक पहुंचकर सीढ़ी पर नतमस्तक होकर केवल पताके का दर्शनकर वापस हो गए।
विज्ञापन

उमड़ी भीड़ के चलते गंगाघाट और आस्था धाम स्थित गलियों में रौनक रहने से मालाफूल और प्रसाद के दूकानदारों के चेहरे खिले रहे। मनौतियों के अनुसार, विभिन्न गंगा घाटों पर बच्चों के मुंडन कराकर अभिभावक हाथों में मालाफूल और प्रसाद लिए सीधे मंदिर की ओर पहुंचे। मंदिर में दर्शन और पूजन की मनाही के चलते श्रद्धालु सीढ़ी पर नतमस्तक होकर केवल पताके का ही दर्शन कर अपने-अपने घरों को वापस हो गए।
विज्ञापन

गड़बड़ा शीतला धाम में सोशल डिस्टेंसिंग तार-तार
हलिया। स्थानीय विकास खंड के गड़बड़ा शीतला धाम में सोमवार को भोर से ही उमड़े हजारों की संख्या में भक्तों ने मां शीतला का दर्शन-पूजन किया। भीड़ के चलते मंदिर में सोशल डिस्टेंसिंग व्यवस्था तार-तार रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेवटी नदी में स्नान कर भोर से मंदिर की ओर श्रद्धालु कतारबद्ध रहे। माता शीतला को नारियल ,चुनरी, फूल-माला, पूड़ी, हलवा का भोग लगाया। कोरोना कर्फ्यू के गर्भ गृह का दरवाजा बंद रहा। बैरिकेडिंग के बाहर झांकी से भक्तों ने दर्शनकर मन की मुरादें पूरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed