फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Devotees gathered in Vindhya Dham on Falgun's full moon

Mirzapur News: फाल्गुन की पूर्णिमा पर विंध्य धाम में उमड़े श्रद्धालु

Sun, 24 Mar 2024 09:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 09:38 PM IST
विज्ञापन
Devotees gathered in Vindhya Dham on Falgun's full moon
विंध्याचल। फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर रविवार को काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन किए। आदि शक्ति मां विंध्यवासिनी के दरबार में दूरदराज से आए आस्थावानों ने श्रद्धाभाव से शीश झुकाया।
विज्ञापन

रविवार को भोर में मंगला आरती के बाद मंदिर में माता के भव्य स्वरूप के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं के आने का क्रम शुरू हो गया, जो देर रात तक जारी रहा। गंगा स्नान के बाद लोगों का विंध्याचल मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचने का सिलसिला चलता रहा। इस बीच मां के जयकारे से मंदिर परिसर गुंजायमान रहा। नारियल, चुनरी, माला-फूल के साथ प्रसाद चढ़ाकर श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि की कामना की। देवी धाम पहुंचने पर किसी ने झांकी से तो किसी ने गर्भगृह में जाकर दर्शन-पूजन किए। मां के दर्शन के बाद भक्तों ने महाकाली मंदिर एवं अष्टभुजी देवी मंदिर में त्रिकोण परिक्रमा की। इसी क्रम में भक्तों ने मंदिर में विराजमान महाकाली, मां दुर्गा, पंचमुखी महादेव, मां सरस्वती, मां शीतला, महालक्ष्मी, दक्षिण मुखी हनुमान, राधाकृष्ण, अन्न्पूर्णा देवी, बटुक भैरव आदि मंदिरों में भी दर्शन-पूजन किए।
विज्ञापन

दर्शन-पूजन के बाद विंघ्य धाम की गलियों में सजी दुकानों से श्रद्धालुओं ने खरीदारी भी की। मंदिर परिसर में भीड़ को देखते हुए श्री विंध्य पंडा समाज के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी, मंत्री भानू पाठक, मंदिर सुरक्षा व्यवस्था प्रभारी राजेश कुमार मिश्रा के अलावा पुलिस तथा पीएसी के जवान सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही भक्तों की सेवा में भी तत्पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed