फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   devotees gathered at ram -bharat milap

भाइयों का मिलन देखने उमड़े भक्त

Mon, 02 Nov 2015 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो मिर्जापुर।
अमर उजाला ब्यूरो मिर्जापुर। Updated Mon, 02 Nov 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
devotees gathered at ram -bharat milap
श्री रामलीला पुरानी दशमी पंचायती समिति की ओर से शनिवार की रात नगर में पंचमी भरत मिलाप की नयनाभिराम झांकियां निकाली गईं। चौबेटोला स्थित श्री रामटेक पर मंत्रोच्यार के बीच श्रीराम सहित चारों भाईयों का पूजन-अर्चन व आरती की गई। चौबे टोला चौराहे पर श्रीराम व भरत का मिलन देखने भक्तों का रेला उमड़ पड़ा। दोनों भाइयों के मिलन के दौरान जहां भक्त पुष्पों की वर्षा कर रहे थे, वहीं श्रीराम के जयकारे से पूरा इलाका गुंजायमान हो रहा था।
विज्ञापन



प्राचीन पंचमी भरत मिलाप की भव्य झांकियों का नजारा देखने नगर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों से बड़ी संख्या में पुरुष-महिलाएं व बच्चे पहुंचे हुए थे। नगर क्षेत्र के प्रमुख मार्ग व चौराहे दर्शकों से पटे रहे। समिति के पदाधिकारी व सदस्य बैज लगा कर भीड़ को व्यवस्थित करने में लगे रहे। भरत मिलाप की भव्य झांकियों के निकलने से पहले चौबे टोला चौराहे पर प्रभु श्रीराम जी और भरत जी का भावपूर्ण मिलन देख भक्तों के नयन सजल हो उठे।
विज्ञापन


 देर रात भरत मिलाप की भव्य चौकियां चौबे टोला चौराहे से नगर के तेलियागंज, टटहाई रोड, तुलसी चौक, पेहटी का चौराहा, तेलियागंज, मुकेरी बाजार, लालडिग्गी, गोसाईं टोला, बूढ़ेनाथ, सत्ती रोड, त्रिमोहानी, नबालक का तबेला, बसनही बाजार, घंटाघर, खजांची का चौराहा, गिरधर का चौराहा, बदली कटरा, बेलतर होते हुए पुन: चौबे टोला पहुंच कर प्रभु श्रीराम के पूजन-अर्चन व आरती के बाद समाप्त हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भरत मिलाप की भव्य झांकियों में प्रमुख रूप से भगवान शंकर का तांडव नृत्य, राधा-कृष्ण, श्रीराम-लक्ष्मण, हनुमान जी, विष्णु भगवान व नारद जी, मां काली नृत्य, सीता हरण, मां दुर्गा सहित श्रीराम दरबार की नयनाभिराम झांकी दर्शकों के बीच आकर्षण का केंद्र बने रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed