{"_id":"67ab9ce64c8e0eb6dd02de74","slug":"devotee-riding-bolero-dies-due-to-collision-with-truck-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-129579-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: ट्रक की टक्कर से बोलेरो सवार श्रद्धालु की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: ट्रक की टक्कर से बोलेरो सवार श्रद्धालु की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। बिहार से प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में एक श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर ले जाने पर डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
बिहार के गया पथरौरा गांव निवासी इंद्रजीत सिंह (60) अपने परिवार के साथ बोलेरो से सोमवार की रात प्रयागराज जा रहे थे। प्रयागराज के मांडा इलाके में बभनी हटार गांव के पास एक ट्रक ने उनकी बोलेरो में टक्कर मार दी। हादसे में इंद्रजीत गंभीर रूप से घायल हो गए। भांजे प्रिंस ने उनको ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर पहुंचाया, जहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शहर कोतवाल नीरज पाठक ने बताया कि ट्रक की टक्कर से बोलेरो सवार वृद्ध की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।