फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   development work pla

विकास कार्यों का खाका तैयार

Sun, 22 Aug 2021 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
development work pla
अहरौरा स्थित सामुदायिक भवन के सभागार में बैठक करते अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष गुलाब मौर्य। - फोटो : MIRZAPUR
अहरौरा। बजट सत्र 2021-22 के लिए शनिवार की दोपहर बोर्ड की बैठक के दौरान पटल पर लाया गया जिसमें लगभग 33 करोड़ 74 लाख के बजट पर बोर्ड के स्वीकृति की मुहर सर्वसम्मति से लगा दी गई। बैठक के दौरान ही नगर के विकास का खाका भी तैयार कर लिया गया है। जल्द ही विकास कार्यों की रूपरेखा को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। बजट की कार्य योजना में राज्य वित्त आयोग से होने वाली आय के अतिरिक्त गृहकर, संपत्ति हस्तांतरण, जलकर, 15 वां वित्त आयोग सहित स्वच्छ भारत मिशन योजना एवं पार्किंग शुल्क तथा खाद्य पदार्थ लाइसेंस को आय के स्रोतों में शामिल किया गया है जिससे अनुमानित 33 करोड़ 74 लाख 40 हजार के आय को लक्ष्य रखा गया है। इसके सापेक्ष निर्माण कार्यों सहित अन्य विकास के मद में 32 करोड़ 19 लाख 20 हजार व्यय होने का अनुमान है। लगभग एक करोड़ 55 लाख रुपए अतिरिक्त और आकस्मिक व्यय के लिए सुरक्षित रखा गया है। बजट के मूल में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी गई है इसके अलावा पथ प्रकाश, सफाई तथा पेयजल व्यवस्था में सुधार को भी सर्वसम्मति से मंजूरी मिली है। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ शनिवार की दोपहर पट्टी कला स्थित सामुदायिक भवन में आहूत बैठक के दौरान लेखा लिपिक संजय कुशवाहा ने क्रमवार बजट पटल पर रखा जिसे विचारोंपरांत बोर्ड ने स्वीकृत कर दिया। बजट स्वीकृति के बाद नगर के विकास कार्यों पर भी व्यापक चर्चा की गई। जिसमें नगर के ध्वस्त हो चुके पाइप लाइन विस्तार तथा पेयजल आपूर्ति को भी मुख्य मुद्दा बनाया गया। जिसमें व्यापक सुधार की अपेक्षा की गई। इसके अतिरिक्त स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत तथा पथ प्रकाश का व्यापक प्रबंध करने के साथ ही क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत, ध्वस्त हो चुके नलकूप तथा पाइपलाइन की मरम्मत को भी आम सहमति से स्वीकृत किया गया। सफाई के मद्देनजर कूड़ा गाड़ी तथा टेंपो क्रय करने को भी बोर्ड ने अपनी मंजूरी दी है। बैठक की अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष गुलाब मौर्य ने की। बैठक में प्रमुख रूप से अधिशासी अधिकारी नवनीत सिंह, अवर अभियंता सुनील मौर्या, रामानंद, कृष्ण कुमार तिवारी, आनंद कुमार, इरशाद आलम, बेचू लाल ,रामचन्द्र, विजय कुमार, फरजंद अली, रवि कांत, नीतीश कुमार सहित अन्य सभासद तथा संबंधित विभाग के पालिका कर्मी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

र्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed