फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Devarshi Narada advised Parvati to do penance

Mirzapur News: देवर्षि नारद ने दी पार्वती को तपस्या करने की सलाह

Tue, 05 Aug 2025 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Devarshi Narada advised Parvati to do penance
शिवमहापुराण की कथा सुनाते पवन महाराज - फोटो : संवाद
लालगंज। तेंदुई गांव स्थित जानकी कुंज दुर्गा मंदिर में चल रही शिवपुराण कथा के छठवें दिन सोमवार को महाराज पवन ने श्रोताओं को नारद, पार्वती, मैना और शिव विवाह के प्रसंगों का रसपान कराया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि देवर्षि नारद ने पार्वती जी को शिव को पाने के लिए तपस्या करने की सलाह दी। नारद की बात सुनकर पार्वती ने मन ही मन शिव को पति रूप में स्वीकार कर तपस्या के लिए निकल पड़ीं। जब यह बात माता मैना को पता चली तो उन्होंने बेटी की कठिन तपस्या पर सवाल उठाते हुए उसे रोकने का प्रयास किए।
विज्ञापन

पार्वती ने वर्षों तक कठोर तपस्या की। उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव स्वयं प्रकट हुए। उन्हें अपनी अर्धांगिनी के रूप में स्वीकार किया। रावण की शिवभक्ति का प्रसंग भी कथा में सामने आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें हिमवान और मैना के आशीर्वाद के साथ शिव-पार्वती का शुभ विवाह संपन्न हुआ। शिव बरात लेकर हिमालय पहुंचे जहां शिव के भूत-प्रेतों से सजी बरात को देखकर मां मैना घबरा गईं।

नारद मुनि के समझाने पर सबने शिव को स्वीकार किया। इसमें आयोजन समिति के अशोक तिवारी, नवीन तिवारी, चंद्रदत्त त्रिपाठी, प्रभुनाथ दूबे, विनोद तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed