फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Despite stopping , people undergoing submerged bridge

रोक के बावजूद, डूबे पुल से गुजर रहे लोग

Tue, 31 Mar 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Tue, 31 Mar 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
Despite stopping , people undergoing submerged bridge
गंगा में डूबा भटौली पीपा पुल पर रोक के बावजूद लोगों का आवागमन जारी है। मंगलवार की सुबह एक साइकल सवार युवक गंगा में गिर कर डूबने लगा। युवक को डूबते देख वहां मौजूद लोगों ने पानी में उतर कर किसी तरह उसे बाहर निकाला।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता संजय कुमार ने 26 मार्च से ही पुल पर आवागमन पर प्रतिबंध लगाया है। बावजूद इसके ठेकेदार के कर्मी विभागीय कर्मियाें की मिलीभगत से सुविधा शुल्क लेकर लोगाें के वाहन पास कराने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन


लगातार बढ़ रहे गंगा का जलस्तर के कारण पुल को पार करना खतरे से खाली नहीं है। इसी क्रम में मंगलवार की सुबह कर्मियाें द्वारा कई लोगाें से निर्धारित शुल्क से दोगुना दाम लेकर बाइक, साइकल समेत चार पहिया वाहन सवाराें को पार कराया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर को पुल पार करते समय साइकल सवार एक युवक का संतुलन बिगड़ गया और वह गंगा में गिर कर डूबने लगा।  लोगाें ने किसी तरह युवक को बाहर निकाल कर ले आए। वहीं अधिशासी अभियंता संजय कुमार का कहना है कि गंगा में पानी का स्तर बढ़ने पर पुल पर आवागमन बंद करने का निर्देश दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed