फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Dengue sting in Mirzapur Many policemen of Katra Kotwali in grip, increasing danger

मिर्ज़ापुर में डेंगू का डंक: कटरा कोतवाली के कई पुलिसकर्मी चपेट में, बढ़ रहा ख़तरा

Mon, 08 Nov 2021 12:10 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 08 Nov 2021 12:10 AM IST
सार

मिर्जापुर में पिछले एक सप्ताह से डेंगू मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। कटरा कोतवाली परिसर में कई पुलिसकर्मी डेंगू की चपेट में आ गए है। 

विज्ञापन
Dengue sting in Mirzapur Many policemen of Katra Kotwali in grip, increasing danger
dengue - फोटो : istock

विस्तार

यूपी के अन्य जिलों की तरह अब मिर्जापुर में भी डेंगू का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। पिछले एक सप्ताह से डेंगू मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। कटरा कोतवाली परिसर में कई पुलिसकर्मी डेंगू की चपेट में आ गए हैं। जिन्होंने जांच कराने के बाद उपचार शुरू कराया है। इससे अन्य पुलिसकर्मियों में डेंगू का प्रकोप सता रहा है।

विज्ञापन


इससे पूर्व के वर्ष में भी कटरा कोतवाली परिसर में पुलिसकर्मी डेंगू के शिकार हुए हैं।  डेंगू के मरीज मिलने पर कोतवाली परिसर में फागिंग आदि कराई गई। जिले में डेंगू का प्रभाव कम था, पर पिछले एक सप्ताह से डेंगू के मरीज लगातार मिल रहे।  इस समय छह बेड का डेंगू वार्ड भी फुल चल रहा है।
विज्ञापन


जिले में अब तक डेंगू के 12 पाजिटिव और 60 के करीब संदिग्ध मरीज मिल चुुके हैं। मंडलीय अस्पताल से लेकर ग्रामीणों अंचलों में स्थित सीएचसी व पीएचसी पर वायरल बुखार के मरीज पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों के मुताबिक मौसम में परिवर्तन होने की वजह से वायरल बुखार के मरीज मिल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

डेंगू के 60 संदिग्ध मरीज मिले हैं

डेंगू के लक्षण मिलने पर कार्ड से जांच की जा रही है। इसमें कार्ड में पाजिटिव मिलने पर एलाइजा टेस्ट के लिए वाराणसी सैंपल भेजा जाता है। इसकी जांच वाराणसी में ही हो रही है। इस कारण डेंगू के ज्यादातर पाजिटिव मरीज वाराणसी में जांच और उपचार करा रहे हैं। 

सीएमओ डॉ. पीडी गुप्ता ने बताया कि डेंगू के 60 संदिग्ध मरीज मिले हैं। जिसमें 12 की एलाइजा टेस्ट के बाद डेंगू की पुष्टि हुई है। छह मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। जहां मरीज मिल रहे हैं, वहां पर टेमीफास का छिड़काव कराया जा रहा है। आस-पास के लोगों की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed