फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Demonstration of farmers for not buying paddy

धान नहीं खरीदने पर किसानों का प्रदर्शन

Mon, 27 Dec 2021 06:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 06:15 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of farmers for not buying paddy
डोहरी स्थित नैफेड धान क्रय केंद्र पर सोमवार को धान खरीद न होने से नाराज किसानों ने क्रय केंद्र प्रभारी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। किसानों ने क्रय केंद्र प्रभारी पर लापरवाही का आरोप लगाया। तत्काल धान खरीद शुरू कराने की मांग की।
विज्ञापन

सहिजनी कलां, डोहरी, पसही एवं जगदीशपुर गांव के नौ किसानों को नैफेड धान क्रय केंद्र पर धान बेचने के लिए ऑनलाइन टोकन जारी हुआ था। किसान ट्रैक्टर ट्राली पर धान लेकर पहुंचे तो क्रय केंद्र प्रभारी ने बोरा न होने की बात कर धान खरीद करने में असमर्थता जताई। जिस पर नाराज किसान आक्रोशित हो गए और प्रदर्शन करने लगे। किसानों ने बताया कि दो दिन की छुट्टी के बाद भी क्रय केंद्र प्रभारी ने बोरे का इंतजाम नहीं किया। जिससे धान खरीद बाधित है। हंगामा होने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को मामला में हस्तक्षेप करना पड़ा। किसानों ने आरोप है कि केंद्र प्रभारी द्वारा धान खरीद में हिलाहवाली की जा रही है। रात में ही केंद्र से बोरा गायब कर दिया जा रहा है। किसानों क्रय केंद्र प्रभारी को हटाने की मांग किया है। इस दौरान बृजेश सिंह, अमरनाथ सिंह, सुशील सिंह, विजय सिंह, राजेश सिंह, प्रह्लाद सिंह इत्यादि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed