फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Demonstration against raising tax rates on essential commodities

आवश्यक वस्तु पर कर की दरें बढ़ाने के विरोध में प्रदर्शन

Tue, 28 Dec 2021 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Demonstration against raising tax rates on essential commodities
मिर्जापुर। जीएसटी विभाग की ओर से लगातार आवश्यक वस्तु पर कर की दरें बढ़ाने के विरोध में मंगलवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश की जिला इकाई के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को प्रदर्शन करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को संबोधित ज्ञापन संयुक्त आयुक्त जीएसटी (कार्यपालक) मिर्जापुर संभाग को सौंपा।
विज्ञापन

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष/ नगर अध्यक्ष दीपचंद जैन ने कहा कि आम जनता के इस्तेमाल में आने वाले फुटवेयर पर जीएसटी की दरें 5% से बढ़ाकर 12% कर दी गई हैं इसके साथ ही पैकिंग के लिए तैयार किए जाने वाले बॉक्स पर भी जीएसटी 12% से बढ़ाकर 18% कर दी गई है। जो कि सीधे-सीधे आम लोगों पर और व्यापारियों पर अनावश्यक बोझ है। जिला अध्यक्ष संजय सिंह गहरवार ने कहा कि कपड़े रेडीमेड में होजरी पर 5% जीएसटी की दरें बढ़ाकर 12% करने का प्रावधान महंगाई को बढ़ाने वाला कदम है। कहा कि केंद्र सरकार को अविलंब जीएसटी की बढ़ी हुई दरों को वापस लेना होगा। इस मौके पर युवा जिला अध्यक्ष आयुष सिंह, अनुज दुबे, मनोज जैन, आनंद अग्रवाल, कपिल मौर्य, अनुज उमर, मुकेश व विक्रमा मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed