{"_id":"6a2c58f8bea953e84d0493d9","slug":"demands-for-drainage-and-the-construction-of-drains-and-brick-paved-paths-were-raised-at-the-village-meeting-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-155256-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: ग्राम चौपाल में उठीं जल निकासी, नाली और खड़ंजा निर्माण की मांगें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: ग्राम चौपाल में उठीं जल निकासी, नाली और खड़ंजा निर्माण की मांगें
विज्ञापन
शहरनामा की फोटो----छानबे ब्लाक के खैरा में नोडल अधिकारी को शिकायत सुनाते ग्रामीण।-संवाद।
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। जिले के सभी विकास खंडों की चयनित ग्राम पंचायतों में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। हर ब्लॉक की दो-दो ग्राम पंचायतों में आयोजित चौपाल में नामित नोडल अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए।
बरसात को देखते हुए चौपाल में जल निकासी, नालियों की सफाई, खड़ंजा निर्माण व मरम्मत तथा जलभराव की समस्याएं प्रमुखता से उठीं। ग्रामीणों ने कहा कि समय रहते व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं की गईं तो बारिश के दौरान आवागमन और जनजीवन प्रभावित होगा। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय, पेयजल, विद्युत आपूर्ति और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े मुद्दे भी अधिकारियों के समक्ष रखे गए। अधिकारियों ने कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया, जबकि अन्य मामलों को संबंधित विभागों को भेजकर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। कहा कि ग्राम चौपाल का उद्देश्य गांव स्तर पर ही लोगों की समस्याएं सुनकर उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। जिगना : ग्राम पंचायत खैरा और चडेरुचौकठा में आयोजित चौपाल में ग्रामीणों ने हर घर नल योजना के तहत जलापूर्ति न होने, क्षतिग्रस्त पाइपलाइन, आवास और शौचालय से जुड़ी समस्याएं उठाईं। खैरा में नोडल अधिकारी अरुण कुमार मिश्रा और सचिव अपेक्षा यादव ने शिकायतें सुनीं, जबकि चडेरुचौकठा में जिला पंचायत राज अधिकारी राम उदय यादव सहित अन्य अधिकारियों ने ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। अधिकारियों ने स्वच्छता, पॉलीथिन मुक्त गांव और पंचायत भवन से मिलने वाली सेवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। ग्रामीणों ने संपर्क मार्ग निर्माण, आवास और शौचालय की मांग भी रखी।