फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Demand to run bus for Chitrakoot

Mirzapur News: चित्रकूट के लिए बस चलाने की मांग

Sun, 02 Apr 2023 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Apr 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Demand to run bus for Chitrakoot
लालगंज। चार लाख आबादी वाले लालगंज तहसील के फोरलेन से काफी संख्या में लोग चित्रकूट आवागमन करते हैं। बस सेवा शुरू नहीं होने से लोगों अन्य साधनों से आवागमन के लिए विवश होना पड़ रहा है। इससे उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के लोगों ने रोडवेज प्रशासन से चित्रकूट के लिए बस सेवा शुरू करने की मांग की है। प्रदेश के महत्वपूर्ण स्थलों में से एक चित्रकूट कामदगिरि पर्वत की परिक्रमा लगाने वालों का तहसील मुख्यालय से नियमित आना जाना लगा रहता है। उस स्थल के लिए लालगंज व विंध्याचल से कोई भी बस परिवहन विभाग द्वारा नहीं संचालित की जा रही है। लोगों का कहना है कि यदि विंध्याचल-लालगंज-हाटा कोरांव शंकरगढ़ को जोड़कर बस सेवा शुरू की जाय तो काफी सहूलियत होगी।
विज्ञापन

श्रद्धालु अपने निजी वाहन से लालगंज तहसील मुख्यालय, कोरांव हाटा व शंकरगढ़ से होकर आवागमन करते हैं। नियमित आवागमन करने वाले सेवानिवृत्त शिक्षक राम कुमार गुप्ता का कहना है कि लालगंज से बस संचालन होने से चित्रकूट जाने वालों को काफी सहूलियत होगी। इसी प्रकार प्रेम नारायण मिश्रा व राजन सेठ का कहना है कि परिवहन निगम लालगंज से चित्रकूट के लिए बस सेवा शुरू करती है तो इससे विंध्याचल, दीपनगर और हलिया विकासखंड के लोगों को भी सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed