फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Demand for toilet was raised somewhere in drain drain in village Chaupal.

Mirzapur News: ग्राम चौपाल में नाली खड़ंजा तो कहीं उठाई शौचालय की मांग

Sat, 21 Dec 2024 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
Demand for toilet was raised somewhere in drain drain in village Chaupal.
मिर्जापुर। प्रत्येक विकास खंड के दो-दो ग्राम पंचायतों में शुक्रवार को आयोजित ग्राम चौपाल में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों ने ग्रामीणों की फरियाद सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों ने कहीं पर नाली खड़ंजा तो कहीं पर आवास और शौचालय की मांग उठाई। जिगना, बीडीओ छानबे रामपाल ने ग्राम पंचायत रायपुर में हुई चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। जड़ावती देवी, राजेंद्र प्रसाद, शांति गुप्ता ने बीडीओ से आवास की मांग की। बीडीओ ने सचिव राजेश गौतम को संबंधित व्यक्तियों की पात्रता की जांच कर सूची में नाम शामिल करने का निर्देश दिया। चौपाल में प्रधान संतोष कुमार तिवारी ने गांव में अबतक हुए विकास कार्यों की ग्रामीणों को जानकारी दी। पंचायत भैदपुर में फार्मर रजिस्ट्रेशन न होने, जल जीवन मिशन से गांव में मात्र 30 प्रतिशत घरों में पानी आपूर्ति होने, बैंक से एनपीसीआई न होने से पेंशन न मिलने की ग्रामीणों ने शिकायत की। इस दौरान प्रधान प्रिया पांडेय, सचिव जगदीश सोनकर के अलावा राम अवध पांडेय आदि मौजूद रहे। बीडीओ सिटी शरद कुमार सिंह के निर्देश पर ग्राम पंचायत अधिकारी प्रभात शुक्ला ने अर्जुन पुर पाठक, एडीओ आईएसबी इंद्रजीत सिंह ने पिपराडाड़ में ग्रामीणों की फरियाद सुनी। ग्रामीणों ने गांव में नाली और खडंजा का मुद्दा उठाया। सचिव धीरेंद्र कुमार गुप्ता सहित संबंधित ग्राम प्रधान मौजूद रहे। इसी तरह पहाड़ी विकास खंड के बेलवन, कनौरा, मझवां विकास खंड में बंधवा व गोरही, कोन ब्लाक में भटेवरा व तिलठी, हलिया के पटपरा और फुलियारी, पटेहराकला के गुलालपुर व खंडवर मझारी सहित अन्य विकास खंड के दो-दो ग्राम पंचायत में चौपाल का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed