फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Demand for the Protection of Saints: Parasnath Digambar Jain Sabha Stages Protest

Mirzapur News: संतो की सुरक्षा की मांग, पारसनाथ दिगंबर जैन सभा का प्रदर्शन

Tue, 26 May 2026 01:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Demand for the Protection of Saints: Parasnath Digambar Jain Sabha Stages Protest
जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करते  पारसनाथ दिगंबर जैन सभा के लोग।- सोशल मीडिया।
मिर्जापुर। संतों की सुरक्षा की मांग के लिए सोमवार को पारसनाथ दिगंबर जैन सभा ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इसे प्रधानमंत्री को संबोधित छह सूत्री ज्ञापन जिला प्रशासन को साैंपा।
विज्ञापन

प्रबंधक संजीव कुमार जैन ने कहा रीवा में विराजमान श्रद्धेय अर्थिका मां श्रुतमति व मां उपशममति 20 मई को सुबह 6:30 बजे नित्य क्रिया के लिए जंगल जाते समय कार से टक्कर मारी गई। कार चालक गाड़ी लेकर भाग गया, इस प्रकार की घटनाएं आये दिन अर्यिका व साधु-संन्यासियों के साथ बराबर हो रही है। प्रबंधक ने जैन अर्यिका व साधुओं की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाने की मांग की। प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन में घटना की उच्चस्तरीय व निष्पक्ष जांच, संत सुरक्षा प्रोटोकाल लागू करने, राष्ट्रीय संत सुरक्षा नीति बनाए जाने, दोषी कार चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के साथ ही अन्य मांग शामिल रहे। प्रदर्शन करने वालों में अध्यक्ष मनोज कुमार जैन, संध्या जैन, नेहा जैन, रेखा जैन, सुनील जैन, रेनू आदि काफी संख्या में जैन समुदाय के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed