फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Demand for red stone increased for Ram temple

राम मंदिर के लिए बढ़ी लाल पत्थर की मांग

Thu, 09 Sep 2021 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Demand for red stone increased for Ram temple
अहरौरा। श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए पहाड़ों के गर्भ में बसे अहरौरा नगर से बड़े पैमाने पर बिना रुकावट पत्थरों की आपूर्ति लगातार की जा रही है। कार्यदाई संस्था ने पत्थरों की आपूर्ति सुनिश्चित किए जाने के लिए इसी माह तकरीबन उन्नीस पत्थर कटर प्लांटों के साथ गुणवत्ता पूर्ण आपूर्ति के लिए करार किया है। हालांकि पूर्व में खनन क्षेत्र स्थित छह कटर प्लांटों से आपूर्ति की जाती रही है। मांग के सापेक्ष आपूर्ति कम होने के चलते नए कटर प्लांटों के साथ कार्यदाई संस्था ने करार किया है। आने वाले दिनों में श्री राम जन्मभूमि स्थल पर मंदिर निर्माण के लिए आवश्यकता के अनुरूप पर्याप्त मात्रा में पत्थर उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन

बताते चलें कि श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए आवश्यकता के सापेक्ष कम पत्थरों की आपूर्ति हो रही थी। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए कार्यदाई संस्था लार्सन एंड टूब्रो के प्रबंधक ने बुधवार को खनन इलाके का दौरा किया इस दौरान खनन इलाके के कुल 19 कटर प्लांट पर गुणवत्तापूर्ण तथा मानक के अनुरूप पत्थर पाए जाने पर उनके साथ करार किया है। अब मंदिर निर्माण के लिए कुल 25 कटर प्लांट से आपूर्ति की जाएगी। इस संबंध में एल एंड टी के प्रबंधक बृजेश सिंह ने बताया कि तकरीबन एक हजार पत्थर श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए अयोध्या भेजा जा चुका है। निर्माण कार्य के दौरान अत्यधिक मांग के चलते खनन क्षेत्र के अन्य कटर प्लांटों से वार्ता कर आपूर्ति के लिए करार किया गया है। मांग के सापेक्ष नवंबर तक पत्थरों की आपूर्ति कर दिए जाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed