फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Demand for an impartial inquiry into the lathi-charge at Jantar Mantar and action against the guilty.

Mirzapur News: जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग

Sat, 25 Jul 2026 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Demand for an impartial inquiry into the lathi-charge at Jantar Mantar and action against the guilty.
मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी की लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर जंतर-मंतर पर नीट में धांधली के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष कौशिक कन्नौजिया ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। ऐसे में छात्रों की मांगों को सुनने के बजाय उन पर बल प्रयोग किया जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इससे देश के युवाओं में आक्रोश और निराशा का वातावरण उत्पन्न हुआ है। जंतर-मंतर पर हुए लाठीचार्ज की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा दोषी अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही नीट में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा लेने और प्रभावित छात्रों को न्याय दिलाने की भी मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed