फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   deliver the schemes to the beneficiary

नगदी-आभूषण समेत दो लाख की चोरी

Wed, 28 Jul 2021 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
deliver the schemes to the beneficiary
थाना क्षेत्र के बरुआ गांव में खाली पड़े मकान से चोर नगदी और आभूषण समेत दो लाख रुपये का सामान लेकर चंपत हो गए। सोमवार की शाम को जब मकान मालिक पहुंचा तो उसे चोरी की जानकारी हुई। मकान मालिक ने थाने में तहरीर देकर चोरी की सूचना दी। तहरीर मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के बरुआ गांव निवासी महेंद्र कुमार ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि बीते सोमवार को परिवार के साथ धान की रोपाई करने के लिए गया था। घर सूना देखकर दो लोग नीले रंग की अपाचे बाइक से आए और ताला तोड़कर घर में रखा एक सोने का लाकेट, दो चांदी का पेटी, एक जोड़ा छागल, 10 अंगूठी, 10 जोड़ी चांदी का पायल, चार जोड़ा हाथ की मेहंदी, करधन, चांदी की चेन, दो सोने का बिजली, आवास निर्माण का 44 हजार रुपये और नौ हजार रुपये उठा ले गए। सोमवार को दोपहर बाद वापस आने पर घर का ताला टूटा मिला। सामान सहित कागजात बिखरा था। जब अगल बगल के लोगों से पूछताछ किया तो पता चला कि एक नीले रंग के अपाचे बाइक से दो लोग घर के बाहर आए थे। सिगरेट पी रहे थे। गाड़ी पर पुलिस का लोगों लगा हुआ था। तहरीर मिलने पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गई है। चौकी इंचार्ज मतवार राम नगीना यादव ने बताया की चोरी की तहरीर मिली है जांच पड़ताल की जा रही है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed