फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Death of one old man and 23 new corona infected

एक वृद्ध की मौत 23 मिले नए कोरोना संक्रमित

Mon, 31 Aug 2020 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Death of one old man and 23 new corona infected
मिर्जापुर। जिले में सोमवार को कोरोनो से एक 70 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई और 23 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। 28 के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया। 23 पॉजिटिव मिलने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 1690 हो गई है। जिले में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 26 है। डिस्चार्ज होने वालों की कुल संख्या 1411 है। एक्टिव केस 253 है। 34 लोग आइसोलेशन व 151 लोग होम आइसोलेशन में है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमिता का ग्राफ कम होने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार 64वें दिन 23 कोरोना संक्रमित मरीज मिले। सीएमओ डॉ. ओपी तिवारी ने बताया कि 1453 की रिपोर्ट आई है। इसमें 23 की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। 18 पुरुष और पांच महिलाएं हैं। पड़री निवासी एक 70 वर्षीय वृद्ध की मौत हुई है। उनको कई बीमारी थी। रिपोर्ट पाजिटिव आने पर उनको एल-टू अस्पताल में भर्ती करने के लिए कहा गया पर परिजन नहीं माने। रविवार की देर रात उनकी मौत हो गई। पाजिटिव पाए गए लोगों में बढ़ौली से एक पुरुष, जिउती से एक पुरुष, जिला अस्पताल से एक कर्मचारी, सबरी से एक पुरुष, गौरा विसेन पड़री से एक पुरुष, सरावा निवासी एक पुरुष व एक महिला, कठवईया निवासी पांच पुरुष व एक महिला,गोड़सर निवासी एक महिला, दामोदर कछवां निवसी एक पुरुष, 39वीं वाहिनी पीएसी निवा एक महिला, नीबी निवासी एक पुरुष, डगमगपुर निवासी एक पुरुष, अस्थायी जेल चुनार निवासी दो पुरुष, उसका दुबार एक महिला, गणेशगंज निवासी एक पुरुष, महामलपुर एक पुरुष है। 28 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। इसमें 23 पुरुष और पांच महिला है। जिले में अब तक 64 हजार 811 लोगों का सैंपल लिया जा चुका है। 63 हजार 191 की रिपोर्ट आई है। 1620 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक 35 हजार 854 की एंटीजेेन कीट से जांच कराई गई है। जिले में इस समय 131 हाट स्पाट है। इसमें 90 ग्रामीण और 41 शहरी क्षेत्र में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed