फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Death of cattle herder injured in bike collision

Mirzapur News: बाइक की टक्कर से घायल पशुपालक की मौत

Tue, 30 Jan 2024 02:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jan 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
Death of cattle herder injured in bike collision
हलिया। थाना क्षेत्र के मनिगढ़ा गांव में रविवार को शाम को मवेशी लेकर जा रहे पशुपालक दशरथ कोल (70) को बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। टक्कर मारने के बाद बाइक सवार फरार हो गया। हादसे में दशरथ गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए पीएचसी ले जाया गया। जहां से उन्हें मंडलीय अस्पताल रेफर किया गया। मंडलीय अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

क्षेत्र के मनिगढ़ा गांव निवासी पशुपालक दशरथ कोल रविवार को शाम को सड़क किनारे बंधे मवेशी को लेकर घर लौट रहे थे। उसी दौरान तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। इस हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उपचार के लिए एंबुलेंस से पीएचसी हलिया ले गए। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। मंडलीय चिकित्सालय ले जाते समय देर रात रास्ते में उनकी मौत हो गई। पुत्र हूबलाल की सूचना पर सोमवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पुत्र हूबलाल की तहरीर पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दशरथ से दो पुत्र हैं। एक पुत्र की एक वर्ष पहले ही मौत हो चुकी है। खेती कर जीविकोपार्जन करते थे। थानाध्यक्ष विष्णु प्रभा सिंह ने बताया कि हादसे में घायल पशुपालक की मौत होने की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed