फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Deadly attack on woman and her two innocents child in mirzapur all three refer to trauma center varanasi condition critical

मिर्जापुरः घर में घुसकर महिला और दो मासूमों पर जानलेवा हमला, तीनों ट्रामा सेंटर रेफर, हालत नाजुक

Sat, 04 Sep 2021 11:06 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 04 Sep 2021 11:06 PM IST
सार

अंजनी केशरवानी अपने भाइयों के परिवार के साथ पेहटी का चौराहा चिनिहवा इनारा मार्ग पर स्थित भैरव जी मंदिर के पास मकान में रहते हैं। शनिवार को छत पर बने कमरे में मौजूद मां और दो मासूमों पर धारदार हथियार से हमला बोला गया। 

विज्ञापन
Deadly attack on woman and her two innocents child in mirzapur all three  refer to trauma center varanasi condition critical
घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर के कटरा कोतवाली क्षेत्र के एक मकान में शनिवार देर शाम घुसे बदमाशों ने महिला और दो मासूमों पर धारदार हथियार से हमला कर लहूलुहान कर दिया। जब तक परिवार के लोग कमरे और छत पर जाते तब तक बदमाश भाग गए। लहूलुहान बच्चों को मंडलीय अस्पताल ले जाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर तीनों को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद से इलाके में सनसनी मची है। बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुटे।

विज्ञापन


जानकारी होने के बाद डीआईजी, एसपी, क्राइम ब्रांच की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अंजनी केशरवानी अपने भाइयों के परिवार के साथ पेहटी का चौराहा चिनिहवा इनारा मार्ग पर स्थित भैरव जी मंदिर के पास मकान में रहते हैं। शनिवार शाम को वह तीन मंजिला मकान के निचले तल पर बने मंदिर में पूजा कर रहे थे।
विज्ञापन


शाम पौने आठ बजे के करीब परिवार के सदस्यों ने कहा कि ऊपर कमरे से आवाज आ रही है। वे दौड़ कर गए तो कमरा अंदर से बंद था। अंजनी ने कमरे की खिड़की से हाथ डालकर दरवाजा खोला तो उनकी पत्नी रितू (35)लहूलुहान पड़ी थी। छत पर जाकर देखा तो दोनों बच्चे तेजस (6), विराट (3) भी लहूलुहान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

एसपी बोले- जल्द मामले का खुलासा होगा


आनन-फानन परिजन तीनों को मंडलीय अस्पताल लेकर भागे। घटना के बाद मोहल्ले के लोगों ने लाठी-डंडा लेकर खोजबीन की पर कोई नहीं मिला। सूचना पर डंकीनगंज चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। मंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की हालत नाजुक होने पर उनको ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। सूचना पर डीआईजी आरके भारद्वाज, एसपी अजय कुमार सिंह, क्राइम ब्रांच और स्वाट टीम के साथ मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुटे हैं।

पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह एक मकान में मां और उसके दो पुत्रों पर हमला हुआ है। तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। फोरेंसिक और स्वाट टीम जांच कर रही है।  जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। 

घटना के समय मंदिर में पूजा कर रहे थे अंजनी

हमले में घायल महिला के पति अंजनी और उनकी पत्नी रितू उर्फ सुनीता प्रदोष का व्रत थी। शाम को अंजनी दुकान से घर आए थे। वह अपने चचेरे भाई तुसलसीराम केशरी के साथ घर के मंदिर में पूजा कर रहे थे।  पूजा करते समय परिवार के बच्चों ने कहा कि छत से कुछ आवाज आ रही है। इस पर अंजनी ने कहा कि बंदर होगा। थोड़ी देर बाद अंजनी ऊपर गए।  

कमरा अंदर से बंद था। कमरे के ऊपर लगी जाली से हाथ डालकर उन्होंने दरवाजा खोला। अंदर का नजारा देख कर सन्न रह गए।  उनकी पत्नी बेड पर लहुलूहान पड़ी थी। कमरे के आगे बालकनी का दरवाजा खुला था। आशंका जताई जा रही है कि बदमाश इसी रास्ते से भागे होंगे। अंजनी बच्चों को खोजने लगे। छत पर जाकर देखा तो पीछे की ओर बच्चे तेजस और विराट भी लहूलुहान पड़े थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed