{"_id":"6895e71dce74cd1c1205359c","slug":"dead-body-of-unknown-youth-found-between-two-railway-lines-in-mirzapur-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: दो रेलवे लाइन के बीच में मिला अज्ञात युवक का शव, पहचान कराने में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: दो रेलवे लाइन के बीच में मिला अज्ञात युवक का शव, पहचान कराने में जुटी पुलिस
Fri, 08 Aug 2025 05:31 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Fri, 08 Aug 2025 05:31 PM IST
सार
Mirzapur News: मिर्जापुर जिले में भटेवरा गांव के सामने रेलवे लाइन पर युवक का शव मिला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने में जुट गई।
विज्ञापन
anuj crime
- फोटो : Adobe Stock Image
विस्तार
मिर्जापुर जिले में विंध्याचल थाना क्षेत्र के भटेवरा गांव के सामने नई रेल लाइन व पुरानी रेल लाइन के बीच झाड़ी में शुक्रवार की सुबह एक 30 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिला। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे अष्टभुजा पुलिस चौकी प्रभारी शव का शिनाख्त कराने में जुट गए।
विज्ञापन
ये है मामला
शुक्रवार की सुबह विंध्याचल थाना क्षेत्र के भटेवरा गांव के सामने पुलिया के पास डीएफ सीलाइन व पुरानी रेल लाइन के बीच झाड़ी में शव देख लोगों ने अष्टभुजा पुलिस चौकी पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने में जुट गई। मृतक लाल रंग का टी-सर्ट व काला रंग का पैंट पहना था।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; Kashi Vishwanath: प्लास्टिक मुक्त होगा काशी विश्वनाथ मंदिर, दुकानदारों को दी गई बांस की टोकरी व स्टील का लोटा
विज्ञापन
मामले को लेकर थानाध्यक्ष विंध्याचल वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि नई रेल लाइन पर आ रही ट्रेन से टकराने के कारण युवक की मौत हुई है। पहचान कराने की कोशिश की जा रही है।