फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Dead body of missing person found in pond

Mirzapur News: तालाब में उतराया मिला लापता व्यक्ति का शव

Fri, 12 Apr 2024 01:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
Dead body of missing person found in pond
चील्ह। थाना क्षेत्र के चेतगंज चौकी स्थित चेतना सरोवर में बृहस्पतिवार को सुबह लापता व्यक्ति का शव पानी में उतराया मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाया।
विज्ञापन

चील्ह थाना क्षेत्र के गोबरहा मेड़रा निवासी राजेश यादव (40) पुत्र मोती यादव बुधवार से लापता थे। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। परिजनों ने चेतगंज पुलिस चौकी में सूचना दी थी। इस बीच बृहस्पतिवार को सुबह उनका शव चेतगंज स्थित चेतना सरोवर में पानी में उतराया मिला। फूल तोड़ने गए बच्चों ने शव देख शोर मचाया। शोर सुन मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए। राजेश की मौत से पत्नी शांति देवी, पुत्री सोनम, पुत्र चंद्र प्रकाश तथा अभिषेक का रो-रोकर बुरा हाल है। राजेश कालीन का काम करते थे। कई महीने से बीमार चल रहे थे। उनका प्रयागराज में इलाज चल रहा था। थानाध्यक्ष रीता यादव ने बताया कि चेतना सरोवर में डूबकर एक व्यक्ति की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed