फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Dead body of middle-aged missing for two days landed in the pond

दो दिन से लापता अधेड़ का शव तालाब में उतराया

Fri, 03 Sep 2021 10:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
Dead body of middle-aged missing for two days landed in the pond
नरायनपुर कमालपुर मृतक के रोते बिलखते परिजन। - फोटो : MIRZAPUR
नरायनपुर। अदलहाट थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव निवासी लापता मजदूर का शव दो दिन बाद शुक्रवार की सुबह गांव के खेत में बने तालाब मे बरामद हुआ। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। शव तालाब में रहने के कारण मछलियों ने क्षत विक्षत कर दिया था। आशंका जताई जा रही है कि रात को घर लौटते समय तालाब में गिर गए होंगे।
विज्ञापन

क्षेत्र के कमालपुर दलित बस्ती निवासी टेंगरी (42) पुत्र स्व. रामकिशुन बुधवार की शाम को अपने समधी के यहां गया था। वहां पर अन्य रिश्तेदारों के साथ पार्टी किया। रात को ही टेंगरी घर जाने लगा तो उसकी पत्नी और रिश्तेदारों ने उसे रोका और सुबह जाने के लिए कहा, पर वह घर के लिए निकल गया। बृहस्पतिवार की सुबह जब उसकी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्य घर आए तो वह घर पर नहीं था। घर पर न होने से परिजन परेशान हो गए। परिजन उसकी खोजबीन में जुट गए, पर उसका पता नहीं चल सका। शुक्रवार की सुुबह शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने खेत में बने तालाब में शव उतराया हुआ देखा। शव देख कर गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने तालाब में शव मिलने की सूचना नरायनपुर पुलिस को दिया। नरायनपुर पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर ग्रामीणों से शिनाख्त कराकर परिजनों को सूचना दिया। मौत की खबर मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के बाया हांथ व चेहरे को मछलियों ने क्षत विक्षत कर दिया था। मृतक को एक पुत्र व दो पुत्री है। वह ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। दोनों पुत्रियों की शादी नहीं हुई है। पुत्र पिंटू की तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आशंका जताई जा रही है कि रात को घर आते समय तालाब में गिरने से मौत हुई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed