फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Dead body of middle-aged found in well Mirzapur

मिर्जापुर: कुएं में मिला अधेड़ का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, बोले- पैसे छीनकर मार डाला

Tue, 05 Oct 2021 05:36 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 05 Oct 2021 05:36 PM IST
विज्ञापन
Dead body of middle-aged found in well Mirzapur
प्रतीकात्मक तस्वीर

मिर्जापुर जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र के भीटी गांव के कुएं में मंगलवार की सुबह गांव के ही एक अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। परिजनों ने गांव के ही युवकों पर हत्या कर कुएं में शव फेंकने और पैसा छीनने का आरोप लगाया। साथ ही पुलिस को तहरीर दी है। परिजनों ने शव रखकर युवकों को गिरफ्तार करने की मांग की। लेकिन पुलिस के समझाने के बाद परिजनों ने शव को पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन


भीटी गांव निवासी रामाश्रय(55) पुत्र रामजग का शव मंगलवार की सुबह कुएं में मिला। मृतक के भतीजे संदीप ने बताया कि चाचा रामाश्रय  सोमवार की शाम सात बजे गांव में किसी के घर गए थे। जहां पर उनका मोबाइल मिला है, लेकिन देर रात उनके घर वापस न लौटने पर पूरी रात खोजबीन की गई।
विज्ञापन


सुबह खोजबीन करने पर चुनौटी खेत में बने एक कुंए में उतराई मिली। इसी आशंका से जब कुएं में खोजबीन की गई, तो कुएं में उनका शव बरामद हुआ। बाहर निकालने पर उनका गला दबाने, सिर पर चोट व नाक से खून रिसता मिला। हत्या की आशंका जताते हुए परिजनों ने राजगढ़ पुलिस चौकी को मामले की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस तो परिजन हत्या की आशंका जताते हुए शव रखकर बैठ गए। पुलिस ने उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद भी परिजन शव को उठाने नहीं दे रहे थे लेकिन चौकी प्रभारी अमरजीत चौहान द्वारा बताया गया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या या आत्महत्या की पुष्टि हो पाएगी। उसी के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपितों पर कार्रवाई की जाएगी। तब परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जाने दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed