{"_id":"64ee483d911d8694da00ff45","slug":"dead-body-of-elder-shringarias-son-found-under-suspicious-circumstances-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-4748-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: संदिग्ध परिस्थितियों में बड़े शृंगारिया के पुत्र का मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: संदिग्ध परिस्थितियों में बड़े शृंगारिया के पुत्र का मिला शव
विज्ञापन
मिर्जापुर। देहात कोतवाली के समोगरा ओवरब्रिज के पास चुनार हाईवे पर मंगलवार को सुबह एक युवक का शव बरामद हुआ। दोपहर में उसकी शिनाख्त मां विंध्यवासिनी के बड़े शृंगारिया के पुत्र के रूप में हुई। जो सोमवार की रात से लापता था। संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क पर शव मिलने को लेकर तरह-तरह की चर्चा है। फिलहाल पुलिस हादसे में मौत होने की बात कह रही है।
देहात कोतवाली क्षेत्र के समोगरा स्थित ओवरब्रिज के पास मंगलवार को सुबह हाईवे पर एक युवक का शव मिलने की सूचना पर करनपुर चौकी पुलिस पहुंची। पुलिस शव को कब्जे में लेेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवाकर शिनाख्त में जुट गई। हादसे की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर दोपहर में शव की शिनाख्त सूरज मिश्रा (32) पुत्र कृष्ण मोहन मिश्रा निवासी पूरब मोहाल विंध्याचल के रूप में हुई। कृृष्ण मोहन मिश्र मां विंध्यवासिनी मंदिर के बड़े शृंगारिया हैं। उनके भाई शिवजी महाराज भी बड़े शृंगारिया हैं। सूरज का शव लाने पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंच कर शव की शिनाख्त की। परिजनों ने बताया कि सूरज सोमवार की रात से लापता थे। मंगलवार को सोशल मीडिया पर फोटो देखकर शव की शिनाख्त की। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सूरज तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। उनकी शादी नहीं हुई थी। सूरज के बड़े भाई अभिषेक ने बताया कि सूरज चाचा शिवजी के साथ रात की आरती में रहते थे। सोमवार की रात में लापता हुए थे। सूरज देहात कोतवाली क्षेत्र के कैसे पहुंचा गया, यह समझ में नहीं आ रहा है। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला हादसे का लग रहा है। एएसपी सिटी श्रीकांत प्रजापति ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हादसे का लग रहा है। किसी वाहन की चपेट में आने से मौत हुई है। पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच की जा रही है।