फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Dead body of DBL worker found hanging under suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला डीबीएल कर्मी का शव

Mon, 31 May 2021 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Dead body of DBL worker found hanging under suspicious circumstances
थाना क्षेत्र के बसही स्थित डीबीएल कंपनी के आवासीय कैंप में सोमवार की दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटककर एक कर्मचारी की मौत हो गई। कर्मचारियों ने दरवाजा अंदर से बंद होने पर झरोखे से देखा तो वह फंदे पर लटक रहा था। इसके बाद दरवाजा के तोड़कर उसे नीचे उतारा, तब तक उसकी मौत हो गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के जिला राजगढ़ नरसिंहगढ़ बैरसिया गांव निवासी मनोहर सूर्यवंशी (35) पुत्र गोकुल प्रसाद फोरलेन निर्माणाधीन सड़क की कार्यदाई संस्था दिलीप बिल्डकान लिमिटेड कंपनी में चालक के पद पर कार्यरत था। लालगंज के बसही स्थित कंपनी के कैंप में बने कमरा नंबर 141 में वह रहता था। सोमवार की दोपहर तक वह कमरे से बाहर नहीं आया तो कंपनी के कर्मचारियों ने झरोखे से देखा तो वह फंदे पर लटका था। दरवाजे की कुंडी तोड़कर उसे नीचे उतारा गया, तक तक उसकी मौत हो गई थी। एई राघवेंद्र पांडेय ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना देकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष सुुभाष चंद्र राय ने बताया कि कर्मचारी ने फंदे पर लटककर जान दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed