फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   dead body of boy drowned in karnavati river

कर्णावती नदी में डूबे बालक का मिला शव

Sat, 18 Sep 2021 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
dead body of boy drowned in karnavati river
जिगना। विंध्याचल थाना क्षेत्र के कर्णावती नदी चतुरिया घाट पर शुक्रवार की दोपहर स्नान करते समय डूबे 10 वर्षीय बालक का शव शनिवार सुबह छह बजे विजयपुर पुल के पास उतराया मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजन शव लेकर घर गए। क्षेत्र निवासी लालबहादुर का 10 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार शुक्रवार की दोपहर अपने चाची के साथ खेत में गोड़ाई करने गया था। चाची खेत में काम करने लगी तो सुनील गांव के लड़कों के साथ कर्णावती नदी चतुरिया घाट स्नान करने के लिए कूद गया। वह डूबने लगा तो अन्य बच्चों ने शोर मचाकर परिजनों को सूचना दी। तब तक बालक डूब गया था। मौके पर पहुंचे परिजन और ग्रामीणों ने नदी में कूद कर लगभग एक किमी तक खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली। शनिवार सुबह छह बजे चतुरिया घाट से तीन किमी दूर विजयपुर पुल के पास शव उतराया मिला। ग्रामीणों ने शव उताया देख पुलिस और परिजनों को सूचना दी। शव घर पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचे परिजन शव को निकालकर घर ले आए। सूचना पर घर पहुंची पुलिस शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed