{"_id":"6064bbc78ebc3ee64d5de670","slug":"dead-body-of-a-youth-immersed-in-lime-dary-waterfall-mirzapur-news-vns582731796","type":"story","status":"publish","title_hn":"चूना दरी जल प्रपात में डूबे युवक का शव बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चूना दरी जल प्रपात में डूबे युवक का शव बरामद
विज्ञापन

मंगलवार को स्नान करते समय चूना दरी में डूबा था युवक
संवाद न्यूज एजेंसी
अहरौरा। चूनादरी जल प्रपात में मंगलवार को स्नान करते समय डूबे युवक का शव बुधवार की सुबह गोताखोरों ने खोज निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वाराणसी के दुर्गाकुंड बडहर की कोठी निवासी सूर्यश प्रताप सिंह मंगलवार की शाम अपने मित्र हर्षवर्धन त्रिपाठी निवासी सेंट जॉंस कॉलोनी मड़ौली मंडुवाडीह, चंद्र शेखर गुप्ता निवासी जोखनाविला श्रीनगर कॉलोनी गुरुबाग लक्सा, विशाल दुबे निवासी भिटारी लहरतारा, बिडवान कपूर निवासी चेतगंज वाराणसी के साथ पिकनिक मनाने लखनियां दरी आया था। इसी दौरान एक युवक डूबने लगा। उसको बचाने के लिए सूर्यश प्रताप सिंह दरी में कूद पड़ा परंतु वह डूब गया। इस हादसे को देख मौके पर मौजूद अन्य साथी उसको बचाने के लिए चिल्लाने लगे परंतु उसको बचाया नहीं जा सका। युवकों ने अहरौरा पुलिस को हादसे की सूचना दी। खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से खोजबीन शुरू की। बुधवार की सुबह गोताखोरों ने डूबे युवक के शव को कुंड से बाहर निकाला।