फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Dead body of a youth found near railway track, murder alleged

Mirzapur News: रेलवे ट्रैक के पास मिला युवक शव, हत्या का आरोप

Sun, 13 Apr 2025 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a youth found near railway track, murder alleged
विंध्याचल/मिर्जापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के अकोढ़ी पचपुलवा रेलवे लाइन के पास शनिवार को दोपहर में एक युवक का शव मिला। शव की शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। एक हफ्ते बाद उसकी शादी होनी थी, जिसकी तैयारियां चल रही थीं।
विज्ञापन

लालगंज थाना क्षेत्र के बामी गांव निवासी विनय कुमार पांडेय (24) मुंबई में रहकर वाहन चलाता था। 20 अप्रैल को उसकी शादी होनी थी। इसलिए वह नौ अप्रैल को मुंबई से घर आया था। शनिवार कोदोपहर विंध्याचल के पचपुलवा के पास उसका शव मिला। पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने हत्या करने का आरोप लगाया। मृतक के चाचा सियाराम पांडेय ने बताया कि सुबह वाराणसी के किसी युवक का फोन आया था। उसके पास विनय का पैसा बाकी था। इसलिए विनय पैसा लेने के लिए सुबह घर से निकला था।
विज्ञापन

दोपहर में शव मिलने की सूचना मिली। जिसने पैसा देने के लिए बुलाया था, उसने ही उसकी हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि 20 अप्रैल को विनय की शादी तय थी। उन्होंने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की। वहीं, थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि रेल लाइन पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आकर युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed