फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Dead body of a young man found in a well under suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला युवक का शव

Sun, 24 Apr 2022 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found in a well under suspicious circumstances
अहरौरा। थाना क्षेत्र के क्षेत्र के कंचनपुर गांव में शनिवार की सुबह एक युवक का शव कुएं में उतराया हुआ मिला। युवक ने रात के समय गैस सिलिंडर में रिसाव के कारण उसे कुएं में फेंका था। आशंका जताई जा रही है कि सुबह उसे निकालने के लिए कुएं में उतरने पर दम घुटने या डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों की मदद से शव को कुंए से बाहर निकालकर जांच में जुटी है।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी राजकुमार सिंह (26) के घर में शुक्रवार की रात खाना बनाते समय रसोई घर में रखे छोटे सिलिंडर में गैस रिसाव हो रहा था। आग से बचने के लिए राजकुमार ने सिलिंडर को कुएं में डाल दिया। इसके बाद परिवार के सभी लोग सोने चले गए। शनिवार की सुबह लोग सोकर उठे तो घर में न पाकर लोग तलाश करने लगे। कुएं में झांक कर देखा तो उसका शव कुएं में उतराया मिला। आशंका जताई जा रही है कि शनिवार की भोर में सोकर उठने के बाद राजकुमार ने कुएं से सिलिंडर निकालने का प्रयास किया होगा। जहां दम घुटने या डूबने से उसकी मौत हो गई होगी। जानकारी मिलने पर आस-पास के लेेग इकट्ठा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। राजकुमार पेशे से मजदूर था। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि कुएं से सिलिंडर निकाले जाने के दौरान हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed