फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Dead body of a missing youth found in the forest

लापता युवक का जंगल में मिला सड़ा-गला शव

Thu, 05 Mar 2020 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a missing youth found in the forest
जिगना। थाना क्षेत्र के सुगरहवा जंगल में बुधवार की दोपहर एक युवक का सड़ागला शव बरामद हुआ। शव की शिनाख्त बघेड़ा खुर्द बहरा निवासी 24 वर्षीय सुनील कुमार पासी पुत्र स्व. रामधनी के रूप में हुई। शव घर से पांच किमी दूर जंगल में मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने मोफलर, कपड़े और जूते से युवक के शव को पहचाना। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सुनील कुमार 25 फरवरी की शाम को अपने घर से जंगल की ओर गया था। तब से वह घर वापस नहीं लौटा। बुधवार को दोपहर चरवाहों ने सुगरहवा जंगल मे क्षतविक्षत शव देख। शव से दुर्गंध आ रहा था। चरवाहों ने शोर मचाकर ग्रामीणों को बुलाया। ग्रामीणों ने शव की पहचान सुनील कुमार के रूप की। जानकारी होने पर परिजन भी मौके पर पहुंचे। शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक जिगना छोटक यादव मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे मे लेकर पोष्टमार्टम के लिए भेजा। शव जला हुआ थज्ञ। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। मृतक चार भाइयों मे दूसरे नम्बर पर और अविवाहित था। बड़ा भाई दीपचंद व छोटे भाई शिव कुमार, नीरज व माता फूलकुमारी का रो-रो कर बुरा हाल था। परिजनों के अनुसार मृतक घर से नाराज होकर निकला था। प्रभारी निरीक्षक छोटक यादव ने बताया कि शव जला हुआ है। जलने के बाद शव सड़ गया है। पोष्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed